साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

16-Dec-2024 06:58 PM

लिवाली बढ़ने से तुवर की कीमतों में बढ़त     
                                                           
मुम्बई। स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली बढ़ने से गत साप्ताह तुवर की कीमतों में तेजी का रुख रहा। लेकिन सप्ताहंत में आवक दबाव बढ़ने से लिवाली शांत रही जिससे कीमतों में नरमी दर्ज की गयी। अगले साप्ताह में उत्पादक मंडियों में तुवर की आवक अच्छी बढ़त देखी जा सकती है जिससे कीमतों पर दबाव बन सकता है। इस वर्ष मौसम अनुकूल बना रहना से तुवर की बिजाई गत वर्ष से अधिक हुई व अभी तक फसल की स्थिति भी बेहतर बनी हुई है। जिससे तुवर के उत्पादन में इस वर्ष अच्छी बढ़त देखी जा सकती है। पोर्ट पर हाजिर में तुवर लेमन की उपलब्धता कमजोर बनी हुई है। उपलब्धता कमजोर पड़ने मांग कमजोर पड़ने गत साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6650/6700 रुपए ,गजरी 6400/6450 रुपए मलावी 6300/6350 रुपए डोडोमो 6350/6400 रुपए व सूडान 10000 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
बर्मा    
निर्यातको की बिकवाली कमजोर पड़ने व लिवाली बढ़ने से बर्मा तुवर में इस सप्ताह 45 डॉलर प्रति टन की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी  के साथ भाव सप्ताहांत में 985 डॉलर प्रति टन हो गयी।    
दिल्ली 
पोर्ट की तेजी के समर्थन व मिलर्स की लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 100 रुपए व देसी तुवर में 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार देखा गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 10200 रुपए व देसी 10400/10600 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।  
महाराष्ट्र 
दाल मिलर्स की मांग बेहतर बनी रहने से गत सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 150/300 रुपए प्रति क्विंटल तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 9000/10400 रुपए अकोला 9850/10450 रुपए नागपुर 10300/10400 रुपए  लातूर 10000 रुपए व दुधनी 8500/9800 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।   
कर्नाटक   
उत्पादक मंडियों में इस साप्ताह नयी तुवर की आवक में अच्छी बढ़त देखी गयी। स्टाकिस्टों की मांग मजबूत बनी रहने गत साप्ताह केर दौरान तुवर की कीमतों में 200/400 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी दर्ज की गयी और इस बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 8500/10152 रुपए रायचूर 9718/10439 रुपए यादगीर 8399/10609 रुपए व तालिकोट 9710/10756 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।    
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की मांग बढ़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गयी और इस तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी10500 रुपए जबलपुर 6500/9000 रुपए पिपरिया 7500/10200 रुपए व करेली 5000/8322 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा तेजी के समर्थन  व लिवाली बढ़ने से रायपुर तुवर में इस  साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी के साथ भाव सप्ताहंत में 10000/10500 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। जबकि कानपुर तुवर गत साप्ताह के दौरान 100 रुपए प्रति क्विंटल घटकर सप्ताहंत में 8400/8600 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
मांग कमजोर बनी रहने से गत साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की घट बढ़ दर्ज की गयी और इस घट बढ़  के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 15000/15950 रुपए, कटनी फटका 14450/14650  रुपए, अकोला 15100/15800 रुपए,लातूर फटका 16000/16200 रुपए, गुलबर्गा फटका 14800/15500 रुपए व कानपुर फटका 14400/14800 रुपए प्रति क्विंटल रह  गयी ।