साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
05-Apr-2025 07:44 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से तुवर में लिवाल कमजोर
मुम्बई। बढ़े भावो पर बिकवाली बढ़ने व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में गिरावट देखी गयी। तुवर दाल में उठाव न होने के कारण स्टाकिस्टों व दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। म्यांमार में नई फसल की जोरदार आवक शुरू होने से इसके निर्यात शिपमेंट की मात्रा एवं गति बढ़ती जा रही है। ओवरसीज एग्री ट्रेड एसोसिएशन (ओएटीए) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि म्यांमार से जनवरी 2025 तुवर का निर्यात जनवरी के 5606 टन से बढ़कर फरवरी में 29.250 टन तथा मार्च में उछलकर 42,147 टन पर पहुंच गया। पोर्ट पर आयातित तुवर की उपलब्धता बढ़ने से आयातकों की बिकवाली बढ़ी। बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान चेन्नई तुवर लेमन में 150 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव लेमन 6900/6950 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। जबकि मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 7100/7200 रुपए ,गजरी 6900/6950 रुपए मलावी 6850/6900 रुपए डोडोमो 6850/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह कोई घट बढ़ नहीं देखी गयी और इस घट बढ़ के साथ भाव सप्ताहांत में 820 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 7400 रुपए व देसी 7550/770 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स व स्टाकिस्टों की मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 75/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7450 रुपए अकोला 7550/7750 रुपए नागपुर 7650/7675 रुपए व दुधनी 6800/7450 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6500/7619 रुपए रायचूर 6967/7425 रुपए यादगीर 5501/7510 रुपए व तालिकोट 6987/7511 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स मांग कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 7400/7600 रुपए जबलपुर 5000/7200 रुपए पिपरिया 6500/7600 रुपए व करेली 4001/7251 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7750/7950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। जबकि कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी के साथ भाव सप्ताहांत में 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10850/11175 रुपए, कटनी फटका 10650/10850 रुपए, अकोला 10400/11600 रुपए,लातूर फटका 11100/11300 रुपए, गुलबर्गा फटका 10600/11200 रुपए व कानपुर फटका 10900/11300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
