साप्ताहिक समीक्षा-तुवर
31-May-2025 07:40 PM
मांग कमजोर बनी रहने से तुवर बाजार में गिरावट जारी
मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। बाजार में बिकवाली का दबाव बना हुआ है, जबकि ग्राहकी में सुस्ती के कारण कीमतों को कोई ठोस समर्थन नहीं मिल सका। स्टॉकिस्टों और दाल मिलर्स की ओर से लिवाली सीमित रही, जिससे बाजार पर मंदी का असर बना रहा। व्यापारियों के अनुसार थोक मांग में कोई खास बढ़त नहीं देखी जा रही है, जिससे निकट भविष्य में कीमतों में सुधार की संभावना कम नजर आ रही है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और घरेलू मांग कमजोर रहने के चलते चेन्नई में तुवर लेमन की कीमत इस सप्ताह 75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर 6375 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गई। इसी प्रकार मुंबई अफ्रीकन तुवर में भी इस साप्ताह 200/300 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 6200/6250 रुपए गजरी 5850/5900 रुपए मटवारा 5950/6000 रुपए मलावी 5850/5900 रुपए व सूडान 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 25 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 735 डॉलर प्रति टन रह गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व मांग सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 75 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 125 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6750 रुपए व देसी 7000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
बिकवाली बढ़ने व लिवाली शांत पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6500/7000 रुपए अकोला 6900/7100 रुपए नागपुर 6950 रुपए व दुधनी 6300/6900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
कर्नाटक
बिकवाली बढ़ने व लिवाली कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6300/7233 रुपए रायचूर 6127/6906 रुपए यादगीर 6000/6781 रुपए व तालिकोट 6197/6901 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
मध्य प्रदेश
दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6900/7100 रुपए जबलपुर 5000/6600 रुपए पिपरिया 5000/6250 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य
चौतरफा गिरावट के असर व लिवाली कमजोर पड़ने से रायपुर तुवर में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में 7000/7150 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार कानपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 6900/6950 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
तुवर दाल
तुवर की गिरावट के असर व मांग कमजोर पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 10225/10650 रुपए, कटनी फटका 9550/10100 रुपए, अकोला 9600/10900 रुपए,लातूर फटका 10300/10500 रुपए, गुलबर्गा फटका 9600/10500 रुपए व कानपुर फटका 11400/11500 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।
