साप्ताहिक समीक्षा-तुवर

27-Sep-2025 08:30 PM

मांग सुस्त बनी रहने से तुवर की कीमतों में गिरावट जारी

मुम्बई। चालू सप्ताह के दौरान तुवर (अरहर) बाजार में लगातार गिरावट का रुख बना रहा। हालांकि सप्ताह के अंत में कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिला। कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रमुख तुवर उत्पादक क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके कारण खेतों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे तुवर की फसल को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। फसल को हो रहे इस संभावित नुकसान के चलते बाजार में स्टाकिस्टों की बिकवाली धीमी पड़ी है। बिकवाली में आई इस शांति के कारण कीमतों में स्थिरता देखी गई और सप्ताहांत में तुवर के दामों में हल्की तेजी दर्ज की गई। आयातकों की बिकवाली का दबाव बढ़ने  से मुंबई अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी  देखी गयी और भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 5250/5300 रुपए गजरी 5050/5100 रुपए मटवारा 4950/5000 रुपए मलावी 4800 रुपए व सूडान 6100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार चेन्नई तुवर लेमन में इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा दर्ज किया गया और इस मंदे के साथ भाव सप्ताहंत में 5950/6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
आयातित     
निर्यात मांग कमजोर पड़ने से बर्मा तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 27 डॉलर प्रति टन की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में 653 डॉलर प्रति टन रह  गयी। मांग सुस्त बनी रहने से अफ्रीकन तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 10/15 डॉलर प्रति टन की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में मोज़ाम्बिक सफ़ेद 555 डॉलर मटवारा 515 डॉलर अरुषा 560 डॉलर व गजरी 535 डॉलर प्रति टन पर  रह गयी। 
दिल्ली 
मांग सुस्त बनी रहने व पोर्ट की गिरावट के असर से चालू साप्ताह के दौरान दिल्ली तुवर लेमन में 25 रुपए प्रति व देसी तुवर में भी 50 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी और इस नरमी के साथ भाव सप्ताहांत में लेमन 6375/6400 रुपए व देसी 6525/6625 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
महाराष्ट्र 
बिकवाली का दबाव बढ़ने व ग्राहकी का अभाव बना रहने से चालू  साप्ताह के दौरान महाराष्ट्र तुवर की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा देखा गया और इस मंदे  के साथ भाव सप्ताहंत में सोलापुर 6000/6700 रुपए अकोला 6550/6700 रुपए लातूर 6500 रुपए नागपुर 6550/6575 रुपए व हिंगणघाट 5800/6350 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।   
कर्नाटक   
लिवाली सुस्त बनी रहने से चालू साप्ताह  के दौरान कर्नाटक तुवर की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में गुलबर्गा 6000/6800 रुपए रायचूर 6159/6520 रुपए बीदर 6476/6821 रुपए यादगीर 4651/6219 रुपए व तालिकोट 5157/6301रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।    
मध्य प्रदेश
मांग में सुधार होने से मध्य प्रदेश तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 100 रुपए प्रति क्विंटल का सुधार दर्ज किया गया और इस सुधार के साथ भाव सप्ताहांत में कटनी 6500/6800 रुपए जबलपुर 5700/5950 रुपए पिपरिया 5000/6250 रुपए प्रति क्विंटल हो गयी। 
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व  लिवाली कमजोर पड़ने से कानपुर तुवर में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट  के साथ भाव सप्ताहंत में 5900 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार रायपुर तुवर की कीमतों में इस साप्ताह 150 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी देखी गयी और भाव सप्ताहांत  में 6550/6750 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।  
तुवर दाल 
तुवर की गिरावट के असर व लिवाली सुस्त पड़ने से चालू साप्ताह के दौरान तुवर दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी  गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में दिल्ली फटका 9200/9700 रुपए, कटनी फटका 8700/9100 रुपए, अकोला 8800/10000 रुपए,लातूर फटका 9800/10000 रुपए, गुलबर्गा फटका 9300/10000 रुपए व कानपुर फटका 9200/9300 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी ।