साप्ताहिक समीक्षा-धान-चावल

05-Apr-2025 07:51 PM

सीमित कारोबार से धान में मिश्रित रुख- चावल का भाव स्थिर 
 
नई दिल्ली। धान-चावल के बाजार में कारोबार सुस्त देखा जा रहा है। खरीफ कालीन गैर बासमती धान की आवक नहीं या नगण्य हो रही है और बासमती धान में मांग कमजोर पड़ गई है। वैश्विक बाजार में बासमती चावल का निर्यात ऑफर मूल्य घटकर नीचे आ गया है इसलिए मिलर्स- प्रोसेसर्स तथा निर्यातकों को ऊंचे दाम पर धान खरीदने का प्रोत्साहन नहीं मिल रहा है। 29 मार्च से 4 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान धान की कीमतों में मिश्रित रुख देखा गया जबकि चावल का भाव स्थिर रहा। 
दिल्ली 
दिल्ली की नरेला मंडी में 1121 तथा 1509 हैंड धान के मूल्य में क्रमश: 50 रुपए एवं 20 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही मगर 1718 के मूल्य में 100 रुपए तथा ताज के दाम में 50 रुपए का सुधार आया। नरेला मंडी में धान की दैनिक आवक 12-15 हजार बोरी के बीच दर्ज की गई। नजफगढ़ मंडी में नगण्य आवक के साथ धान का भाव स्थिर रहा। 
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ की भाटपाड़ा मंडी में 500/600 बोरी तथा राजिम मंडी में 1500 बोरी धान की दैनिक आवक हुई और कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया। 
पंजाब / अमृतसर 
पंजाब के अमृतसर में 3000-4000 बोरी धान की आपूर्ति हुई और 1718 के दाम में 75 रुपए का सुधार दर्ज किया गया। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के एटा में 2000-3000 बोरी की दैनिक आवक के साथ 1509 धान का दाम 100 रुपए गिरकर 2250 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान की मंडियों में धान की अच्छी आवक हो रही है मगर कारोबार सुस्त देखा जा रहा है। जहांगीराबाद में 1509 का भाव 100 रुपए सुधरकर 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। शाहजहांपुर में भी 100 रुपए की तेजी रही। 
आवक 
अलीगढ़ में 5000 बोरी धान की दैनिक आवक हुई और खरीदारों की मांग के अनुरूप इसमें 50-100 रुपए की तेजी-मंदी दर्ज की गई। हरियाणा की तरावड़ी मंडी में 2000-2500 बोरी की अवाक् के बीच 1509 धान का भाव 50 रुपए गिरकर 2600/2650 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। 
राजस्थान 
राजस्थान की बूंदी मंडी में धान की आवक 30 हजार बोरी तक पहुंच गई और कीमत भी 50-100 रुपए मजबूत रहा। कोटा मंडी में भी पहले 25-30 हजार बोरी धान की आवक हो रही थी जो बाढ़ में घटकर 10-12 हजार बोरी रह गई। 
चावल 
जहां तक चावल का सवाल है तो खरीदारों की निष्क्रियता के कारण अधिकांश मार्केट में भाव स्थिर बना रहा। इसमें भाटापाड़ा, रायचूर (कर्नाटक) अमृतसर, राजिम तथा नगर (उत्तराखंड) आदि शामिल हैं। राजस्थान के बूंदी एवं हरियाणा के करनाल में कुछ किस्मों के चावल में थोड़ा-बहुत कारोबार होने से भाव 50-100 रुपए ऊपर नीचे हो गया। दिल्ली के नया बाजार में कारोबार का अभाव रहा।