साप्ताहिक समीक्षा - उड़द
30-Nov-2024 07:58 PM
ग्राहकी का समर्थन न मिलने से उड़द की कीमतों में गिरावट
चेन्नई। बिकवाली का दबाव बढ़ने व मांग सुस्त बनी रहने इस सप्ताह भी उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख देखा गया। देसी उड़द की उपलब्धता बनी रहने और उड़द दाल में मांग सिमित बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली शांत बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आयातकों की बिकवाली बढ़ने और मांग कम होने के कारण चेन्नई में उड़द की कीमतें 50/75 रुपए प्रति क्विंटल घटकर एफएक्यू 8125 रुपए और एसक्यू 8950 रुपए प्रति क्विंटल रह गईं। कोलकाता में भी इसी अवधि में उड़द की कीमतों में 100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई, और भाव 8450 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
बर्मा
निर्यात मांग में कमजोरी के कारण बर्मा उड़द के भाव में भी गिरावट आई। एफएक्यू में 15 डॉलर और एसक्यू में भी 15 डॉलर प्रति टन की कमी आई, जिससे सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 925 डॉलर प्रति टन और एसक्यू का भाव 1020 डॉलर प्रति टन रह गया।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट और दाल मिलर्स की लिवाली में कमजोरी के कारण दिल्ली में उड़द की कीमतें 25/50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के बाद, दिल्ली में एफएक्यू 8400 रुपए और एसक्यू 9500 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
बिकवाली बढ़ने और लिवाली कमजोर रहने से मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई और भाव सप्ताहांत में अशोकनगर में 5000/7500 रुपए, जबलपुर में 5000/8000 रुपए, करेली में 6300/7500 रुपए, दमोह में 5500/7700 रुपए और इंदौर में 7500/8200 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
महाराष्ट्र
मांग की सुस्ती के कारण महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी आई। इस मंदी के साथ के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 8650 रुपए, लातूर में 6000/8400 रुपए, सोलापुर में 6100/8300 रुपए, दुधनी में 5500/8000 रुपए और अहमदनगर में 5400/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य बाजार
चौतरफा गिरावट और ग्राहकी की कमी के कारण आंध्र प्रदेश के कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में 200/250 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आई। कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 8350 रुपए और विजयवाड़ा में 8450 रुपए प्रति क्विंटल की कीमतें रही। उत्तर प्रदेश में भी उड़द की कीमतों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गई, और चंदौसी में भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
लिवाली की सुस्ती के कारण उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी आई। इस नरमी के बाद, दिल्ली में उड़द दाल के भाव 10850/11750 रुपए, भाटापारा में 10900/11000 रुपए, जलगांव में 11600 रुपए, मेरठ में 9500/10000 रुपए और इंदौर में 10000/11700 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
