साप्ताहिक समीक्षा - उड़द

05-Apr-2025 07:57 PM

लिवाली कमजोर बनी रहने से उड़द में गिरावट 

चेन्नई। बिकवाली बढ़ने व मांग कमजोर बनी रहने से चालू साप्ताह के दौरान उड़द की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। उड़द दाल व उड़द गोटा में मांग सुस्त बनी रहने से उड़द में दाल मिलर्स की लिवाली सिमित बनी हुई है जिस कारण कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।  म्यांमार में नई फसल की जोरदार आवक शुरू होने से इसके निर्यात शिपमेंट की मात्रा एवं गति बढ़ती जा रही है। अग्रणी व्यापारिक संस्था- ओवरसीज एग्री ट्रेड एसोसिएशन (ओएटीए) के नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि म्यांमार से जनवरी 2025 में 80,266 टन उड़द का निर्यात हुआ था जो फरवरी में सुधरकर 80,784 टन तथा मार्च में बढ़कर 1,00,755 टन पर पहुंच गया। बढ़ते आयात के कारण पोर्ट पर उड़द की उपलब्धता बनी हुई है उपलब्धता बढ़ने व आयातकों की बिकवाली बढ़ने से चेन्नई उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 100/175 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में  एफएक्यू 7250 रुपए एसक्यू 7800 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। इसी प्रकार मुंबई उड़द की कीमतों में भी इस साप्ताह 50 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और इस गिरावट  के साथ भाव 7350 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 
बर्मा
निर्यातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने  व लिवाली बढ़ने से चालू साप्ताह के दौरान बर्मा उड़द एफएक्यू में 5 डॉलर और एसक्यू में भी 5 डॉलर प्रति टन की बढ़त देखी गयी और इस बढ़त के साथ भाव सप्ताहांत में एफएक्यू का भाव 815 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 895 डॉलर प्रति टन हो गयी।
दिल्ली
पोर्ट की गिरावट के असर व दाल मिलर्स की लिवाली कमजोर पड़ने से इस साप्ताह दिल्ली में उड़द की कीमतें 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी। और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहंत में एफएक्यू 7600 रुपए और एसक्यू 8250/8275 रुपए प्रति क्विंटल रह गए।
मध्य प्रदेश
मांग कमजोर पड़ने से चालू  साप्ताह के दौरान  मध्य प्रदेश में उड़द की कीमतों में 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी और इस गिरावट के साथ भाव सप्ताहांत में  जबलपुर में 4000/7300 रुपए, दमोह में 4800/7100 रुपए टीकमगढ़ 5000/6500 रुपए और इंदौर में 7000/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी। 
महाराष्ट्र
दाल मिलर्स की मांग सुस्त बनी रहने से महाराष्ट्र में उड़द की कीमतों में इस साप्ताह 50/75 रुपए प्रति क्विंटल की मंदी दर्ज की गयी। और इस मंदी के साथ भाव सप्ताहांत अकोला में 7600 रुपए, लातूर में 7000/7200 रुपए, जलगांव 7250/7550 रुपए बार्शी 6000/7000 रुपए व अहमदनगर 5000/7100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
अन्य 
चौतरफा गिरावट के असर व मांग कमजोर बनी रहने से  कृष्णा डिस्ट्रिक्ट और विजयवाड़ा में उड़द की कीमतों में इस 50/100 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और सप्ताहंत में भाव कृष्णा डिस्ट्रिक्ट में 7600 रुपए व विजयवाड़ा में 7600/7700 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।
उड़द दाल
उड़द की गिरावट के असर व मांग शांत पड़ने से इस साप्ताह उड़द दाल की कीमतों में 100/200 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखी गयी और भाव सप्ताहंत में दिल्ली 9450/10800 रुपए, भाटापारा में 9900 रुपए, जलगांव में 10300 रुपए, मेरठ में 8300/8900 रुपए और इंदौर में 9400/13100 रुपए प्रति क्विंटल रह गयी।