सरकार गेहूं की भूसी के निर्यात को दे सकती है मंज़ूरी।

26-Jul-2025 11:41 AM

सरकार गेहूं की भूसी के निर्यात को दे सकती है मंज़ूरी।
★ करीब तीन वर्षों से गेहूं और उसके उप-उत्पादों जैसे आटा, मैदा, भूसी आदि के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद भूसी के निर्यात को मंज़ूरी देने जा रही है।
★ सूत्रों के अनुसार भूसी निर्यात की अनुमति वाला आदेश तय हो चुका है और सरकार की अधिसूचना अगले 2-4 दिनों में जारी हो सकती है।
★ एक गेहूं के दाने से 60-70% मैदा और 27-28% भूसी निकलती है।
★ DDGS की उपलब्धता के कारण भूसी की कीमतों पर दबाव बना।
★ यदि सरकार भूसी निर्यात की अनुमति देती है, तो इससे पूर्वी भारत की मिलों और बांग्लादेश को निर्यात करने वाले व्यापारियों को राहत मिलेगी। साथ ही, ★ घरेलू भूसी कीमतों में स्थिरता आ सकती है, जो DDGS के कारण दबाव में थीं।