सरकार ने चीनी निर्यात मात्रा को बढ़ाया
13-Feb-2026 04:08 PM
सरकार ने चीनी निर्यात मात्रा को बढ़ाया
★ सर्कुलर के अनुसार सरकार ने अतिरिक्त 5 लाख टन चीनी निर्यात की मंजूरी दी। पहले सरकार द्वारा 15 लाख टन निर्यात की मंजूरी दी गयी थी।
★ सर्कुलर के अनुसार 31 जनवरी 2026 तक चीनी का निर्यात 1.97 लाख टन हुआ। इसके अतिरिक्त 2.72 लाख टन चीनी के सौदे अब तक हो चुके हैं।
★ सर्कुलर में कहा गया कि जो मिलें 30 जून 2026 तक अपनी मात्रा में से 70% निर्यात करेंगी को अतिरिक्त आवंटित 5 लाख टन कोटा दिया जा सकता है। जिसके लिए 15 दिन पहले आवंटन देना होगा।
★ यह कोटा किसी अन्य मिल के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
