सरकार द्वारा खाद्य तेलों के आयात शुल्क में किये गये बदलाव से नेपाल से तेलों का आयात घटने की उम्मीद

03-Jun-2025 08:59 AM

सरकार द्वारा खाद्य तेलों के आयात शुल्क में किये गये बदलाव से नेपाल से तेलों का आयात घटने की उम्मीद
★ अभी हाल ही में क्रूड पाम तेल की ड्यूटी को 20% से घटाकर 10% किया जिससे क्रूड व रिफाइंड तेलों के बीच का अंतर बढ़ा। इसका असर नेपाल से हो रहे आयात पर पड़ सकता है।
★ पिछले 10 महीनों में नेपाल ने 5.4 लाख टन क्रूड सोया तेल आयात कर 3.74 लाख टन रिफाइंड सोया तेल का निर्यात किया।
★ इसी अवधि के दौरान 1.66 लाख टन क्रूड सूरजमुखी तेल का आयात कर 4.57 लाख टन का निर्यात किया गया। क्रूड पाम तेल आयात 32,318 टन कर 6,685 टन निर्यात किया गया। यह निर्यात भारत को साफ्टा नियम के तहत किया गया जिसमें सीधे तौर पर आयात ड्यूटी बचती है।
★ इस निर्णय से भविष्य में नेपाल से तेलों का आयात घटने की उम्मीद परन्तु अन्य देशों से क्रूड तेलों का आयात बढ़ सकता है।