सरसों - में स्थिरता

11-Jun-2024 07:34 PM

नई दिल्ली । सामान्य मांग के चलते सरसों में स्थिरता। दिल्ली लॉरेंस रोड पर आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 6000 रुपए प्रति क्विंटल रह गये।

राजस्थान की जयपुर मंडी में आज कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिला। इसके साथ भाव 6100 रुपये प्रति क्विंटल देखने को मिला। जबकि भरतपुर मंडी में कोई तेजी-मंदी नहीं देखने को मिली। इसके साथ भाव 5730 रुपए प्रति क्विंटल रुके रहे।

उत्तर प्रदेश की सलौनी प्लांट में 25 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ भाव शमशाबाद 6450 रुपए, दिग्नेर भाव 6450 रुपए, अलवर भाव 6359, कोटा भाव 6375 मुरैना भाव 6450 रुपए प्रति क्विंटल पर रह गये।

मध्य प्रदेश की मुरैना मंडी में आज भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल देखने को मिले। सरसों के भावों में और मंदे की उम्मीद नहीं।