Home News
02-Nov-2026 04:03 PM
टोरंटो। उत्पादन में गिरावट आने के बाद ऊंचे बकाया स्टॉक के कारण कनाडा में मसूर की आपूर्ति की स्थिति सुगम बनी हुई है लेकिन किसानों द्वारा अपेक्षाकृत कम मात्रा में अपने स्टॉक की बिक्री की जा रही है जबकि खासकर मोटी हरी मसूर की कीमतों में तेजी-मजबूती का माहौल बना हुआ है।
कनाडियन ग्रेन कमीशन के अनुसार सितम्बर 2026 के दौरान कनाडाई बंदरगाहों पर जहाजों में मसूर की बल्क लोडिंग बढ़कर 2.43 लाख टन पर पहुंच गई जो अगस्त की मात्रा 25,400 टन की तुलना में करीब 10 गुणा ज्यादा और सितम्बर 2025 के शिपमेंट 2.29 लाख टन से 14 हजार टन अधिक है।
कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार चालू मार्केटिंग सीजन के शुरूआती दो महिनों में यानी अगस्त-सितम्बर 2026 के दौरान कनाडा से कुल मिलाकर 2,68,400 टन मसूर का निर्यात हुआ जो वर्ष 2025 की समान अवधि के शिपमेंट 2,53,100 टन से कुछ अधिक था। कनाडा में मसूर फसल की कटाई-तैयारी समाप्त हो चुकी है और अब मंडियों में आवक बढ़ने की उम्मीद है।