सौंठ की कीमतों में तेजी रही
08-Jan-2024 07:56 PM
नई दिल्ली । आज सौंठ की कीमतों में तेजी रही। हाल ही में हो रही उत्पादक केन्द्रों पर बारिश से अदरक न सूखने के कारण नई फसल की आवक में विलम्ब होने के समाचार है।
जबकि हाजिर में माल की कमी है। साथ ही साथ सर्दी का सीजन होने के कारण मांग अच्छी चल रही है। जिस कारण से आज कोचीन बाजार में सौंठ के भाव 20 रुपए प्रति किलो तेजी के साथ 380/400 रुपए पर बोले जाने लगे हैं।
बाजार सूत्रों का कहना है कि नए मालों की आवक शुरू होने तक कीमतों में मजबूती बनी रहेगी। कोचीन में नए मालों की आवक फरवरी एवं कर्नाटक में मार्च में शुरू होगी।
