Home News

सुधाकर देसाई आईवीपीए के पुनः अध्यक्ष चुने गए

19-Sep-2026 11:53 AM

सुधाकर देसाई आईवीपीए के पुनः अध्यक्ष चुने गए

नई दिल्ली। इमामी एग्रो टेक लि० के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) को इंडियन वैजिटेबल ऑयल प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईवीपीए) का दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। एसोसिएशन की 19 वार्षिक आम सभा (मीटिंग) में अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया। इसके तहत सुमित मित्तल (लुई ड्रैफस), सोमनाथ चटर्जी  (आईटीसी फूड्स), धृतमान विश्वास (कारगिल इंडिया) तथा वी के जैन (पतंजलि फूड्स) को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। 

आईवीपीए का दोबारा अध्यक्ष बनने के बाद सुधाकर देसाई ने कहा कि भारतीय वनस्पति तेल उद्योग वैश्विक कॉमोडिटी एवं फूड मार्केट के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है और आगे भी इसका सिलसिला बरकरार रहेगा। भारत वनस्पति तेलों का सबसे प्रमुख आयातक देश बना हुआ है।

स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के समक्ष अनेक चुनौतियां मौजूद है जिसमें व्यापार, आपूर्ति सुरक्षा, प्रतिस्पर्धा, निरंतरता एवं भारतीय उपभोक्ताओं की जरुरत आदि शामिल है। आईवीपीए सम्पूर्ण वनस्पति तेल उद्योग को एक साथ रखने का प्रयास करता रहेगा तथा नीतिगत चर्चा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना जारी रहेगा। तिलहन-तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र में एसोसिएशन की अच्छी भागीदारी रहती है।