सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
17-Dec-2024 08:40 AM
सोया अंतर्राष्ट्रीय बाजार
★ 12 दिसंबर वाले सप्ताह में अमरीका से 16.76 लाख टन सोया निर्यात की गयी, चीन ने 10.26 व मेक्सिको ने 1.9 लाख टन किया आयात।
★ सीजन में अब तक कुल निर्यात 252.3 लाख टन पहुंचा, 2023 से 19% अधिक।
★ NOPA ने नवम्बर में 193.18 बिलियन बुशेल सोया की क्रशिंग की। गत वर्ष से 2% अधिक।
★ नवम्बर में हुई रिकॉर्ड मात्रा में सोया क्रशिंग, जिससे सोया तेल का स्टॉक भी बढ़ा।
★ एग रूरल एजेंसी ने ब्राजील में 1715 लाख टन सोया उत्पादन का दिया अनुमान।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
घरेलू तेल तिलहन बाजार
★ सोया की कीमतें अभी भी MSP से नीचे।
★ किसानों को हो रहा है भारी नुकसान।
★ सोया के घटे भावों की खबर अखबार व मीडिया में जोरों से आ रही है।
★ सरकार भी किसानों को वाजिब दाम दिलाने के लिए कर रही हैं विवेचना।
★ आयात शुल्क बढ़ने के बावजूद नहीं बढ़ी कीमतें, मुख्य कारण सोयामील की अंतर्राष्ट्रीय डिमांड और घरेलू डिमांड कमजोर पड़ना।
★ चारे में मक्का से बनी DDGS आधे दाम पर उपलब्ध जिसने सोयामील व अन्य खल की मांग को किया प्रभावित।
★ विदेशों में सोया का अच्छा स्टॉक उपलब्ध। आगामी उत्पादन भी अच्छा।
★ जब तक DDGS को लेकर सरकार कोई उचित कदम नहीं उठाती तब तक सोयामील की घरेलू डिमांड प्रभावित हो सकती है।
★ ईंधन में एथनोल इस्तमाल बढ़ाने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए किसानों, प्रोसेसर्स, एक्सट्रेक्टर्स, तेल निर्माताओं की चढ़ी बलि।
★ भविष्य में पाम तेल की कीमतों में और तेजी की उम्मीद को देखते हुए सोया तेल के अंतर्राष्ट्रीयता भाव भी बढ़ सकते हैं जिससे भारतीय घरेलू बाजारों पर पड़ेगा असर।
