सोयाबीन- बिजाई में गिरावट दर्ज

15-Sep-2025 02:33 PM

सोयाबीन- बिजाई में गिरावट दर्ज
★ कृषि मंत्रालय और राज्य कृषि विभागों से प्राप्त आँकड़ों के अनुसार 12 सितंबर 2025 तक देशभर में सोयाबीन की बोआई 120.43 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 126.24 लाख हेक्टेयर थी। यानी बोआई में 5.81 लाख हेक्टेयर की कमी दर्ज की गई है।
राज्यवार स्थिति
★ गुजरात में सोयाबीन बोआई 2.77 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष से 0.22 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कर्नाटक में 4.20 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो पिछले वर्ष के बराबर रही।
★ महाराष्ट्र में बोआई 49.65 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जो पिछले साल से 1.69 लाख हेक्टेयर कम है।
★ राजस्थान में 9.79 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो 1.00 लाख हेक्टेयर की कमी दर्शाती है।
★ तेलंगाना में 1.46 लाख हेक्टेयर बोआई हुई, जो पिछले वर्ष से 0.08 लाख हेक्टेयर कम है।
★ मध्य प्रदेश में बोआई 51.20 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 2.68 लाख हेक्टेयर कम है।
★ कुल मिलाकर, प्रमुख राज्यों में सोयाबीन की बोआई इस वर्ष 119.07 लाख हेक्टेयर दर्ज की गई, जबकि पिछले वर्ष यह 124.74 लाख हेक्टेयर थी। यानी इसमें 5.67 लाख हेक्टेयर की कमी रही।
★ वर्ष भर भाव कमजोर रहने से किसान अन्य फसलों की ओर मुड़े।
★ महाराष्ट्र, कर्नाटक में फसल को पानी से नुकसान पहुंचा।
★ अन्य खरीफ फसलों के मुकाबले सोयाबीन की पानी, रोग और कीटों से सहने की क्षमता अच्छी होती है।
★ एक ओर सोया तेल का आयात भी बढ़ रहा है तो दूसरी ओर सोया मील की घरेलू और विदेशी डिमांड कमजोर है।
★ DDGS की बढ़ती खपत से सोया मील ही नहीं, सरसों खल, गेहूं चोकर, बिनौला की डिमांड भी घट रही है, जो आगे भी जारी रहेगी।
★ इंडस्ट्री को बचाना है तो सरकार को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेना होगा, अन्यथा अगले सीजन में भी एरिया घट सकता है।
★ क्रशिंग डिमांड कम रहने से कीमतों में विशेष तेजी की उम्मीद कम है।
★ सरकारी खरीद इस बार भी बड़ी मात्रा में रहने की उम्मीद है, जिससे कीमतों को मामूली सहारा मिल सकता है।