Home News
12-Oct-2026 11:39 AM
मुम्बई। अमरीकी कृषि विभाग (उस्डा) ने अपनी नई मासिक (अक्टूबर) रिपोर्ट में 2026-27 सीजन के दौरान 72.22 करोड़ टन तिलहन के वैश्विक उत्पादन की संभावना व्यक्त की है जो सितम्बर रिपोर्ट में लगाए गए अनुमान 72.346 करोड़ टन से करीब 15 लाख टन कम है। इसी तरह 2026-27 सीजन के अंत में तिलहनों के वैश्विक बकाया स्टॉक का अनुमान 14.664 करोड़ टन से कुछ घटाकर अब 14.631 करोड़ टन से कुछ घटाकर अब 14.631 करोड़ टन नियत किया गया है।
दूसरी ओर उस्डा ने समीक्षाधीन सीजन के लिए तिलहन फसलों के सकल वैश्विक व्यापार का अनुमान 22.116 करोड़ टन से कुछ बढ़ाकर 22.162 करोड़ टन निर्धारित किया है। इसी तरह तिलहनों के वैश्विक उपयोग का अनुमान 61.162 करोड़ टन से थोड़ा बढ़ाकर 61.189 करोड़ टन नियत किया गया है। कुछ देशों में तिलहनों की खपत बढ़ने की संभावना है।
खाद्य तेल के संवर्ग में उस्डा ने पाम तेल के उत्पादन का अनुमान इंडोनशिया में 22 लाख टन घटाकर 450 लाख टन निर्यात कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार वहां पिछले कई महीनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जबकि आगे भी अल नीनो का प्रकोप बरकरार रहने की संभावना है। इससे ऑयल पाम की उत्पादकता में कमी आ सकती है। क्रूड पाम तेल (सीपीओ) के वैश्विक उत्पादन अनुमान में भी 25 लाख टन की कटौती की गई है। इसका वैश्विक बकाया स्टॉक घटकर 2017-18 सीजन के बाद सबसे निचले स्तर पर सिमट जाने की संभावना व्यक्त की गई है।
पाम तेल, सोयाबीन तेल, सूरजमुखी तेल एवं रेपसीड / कैनोला तेल सहित वनस्पति तेल का सकल वैश्विक उत्पादन घटकर 2026-27 के सीजन में 24.316 करोड़ टन पर अटक जाने की संभावना व्यक्त की गई है जो सितम्बर रिपोर्ट के अनुमान 24.536 करोड़ टन से काफी कम है।