तमिलनाडु में लाल मिर्च फसल बारिश से प्रभावित
17-Dec-2024 10:33 AM
तमिलनाडु में लाल मिर्च फसल बारिश से प्रभावित
★ रामनाथपुरम जिले में हाल ही की बारिश के कारण लगभग 80% मिर्च की फसल जलमग्न हुई। जिससे निर्यात पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
★ कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार 11,538 हेक्टेयर में से 9,215 हेक्टेयर फसलें जलमग्न हुई।
★ घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए लगभग 600 टन सांबा और मुंडू मिर्च के निर्यात के आदेश प्राप्त किए थे, लेकिन हाल की बारिश से निर्यात 200-300 टन में सिमटने की आशंका।
★ कटाई से 45 दिन पहले हुई बारिश से बड़े पौधे हो रहे हैं प्रभावित। दोबारा करनी पड़ सकती बिजाई।
