तुवर की बुवाई में गिरावट दर्ज
15-Sep-2025 03:03 PM
तुवर की बुवाई में गिरावट दर्ज
★ कृषि मंत्रालय और विभिन्न राज्य कृषि विभागों के आंकड़ों के अनुसार, 12 सितम्बर 2025 तक देशभर में तुवर (अरहर) की बुवाई 45.81 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 46.26 लाख हेक्टेयर थी। यानी बुवाई में 0.45 लाख हेक्टेयर की कमी आई है।
पिछले सप्ताह तक राज्यों की स्थिति
★ आंध्र प्रदेश में 2.43 लाख हेक्टेयर में तुवर बोई गई है, जो पिछले साल से 0.09 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ गुजरात में 2.91 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो 0.64 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ कर्नाटक में बुवाई 13.01 लाख हेक्टेयर रही, जो पिछले साल से 2.41 लाख हेक्टेयर कम है।
★ तेलंगाना में तुवर की बुवाई 1.98 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.12 लाख हेक्टेयर कम है।
5 सितंबर 2025 तक
★ महाराष्ट्र में 12.19 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई, जो 0.01 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ उत्तर प्रदेश में 3.79 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है, जो 0.18 लाख हेक्टेयर ज्यादा है।
★ मध्य प्रदेश में बुवाई 3.36 लाख हेक्टेयर रही, जो 0.36 लाख हेक्टेयर अधिक है।
★ कुल मिलाकर, प्रमुख राज्यों में तुवर की बुवाई 39.67 लाख हेक्टेयर रही है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 40.92 लाख हेक्टेयर थी। यानी 1.25 लाख हेक्टेयर की गिरावट दर्ज हुई है।
★ अभी हाल ही में हुई बारिश से कर्नाटक, महाराष्ट्र मैं तुवर की फसल को नुकसान पहुंचा, फसल पानी से दवाब में हो रही है विकसित।
★ अगर बारिश का दूर ऐसी ह चलता रहा तो उत्पादकता पर असर पड़ सकता है जिसके असर सकल उत्पादन पर पड़ेगा।
★ इस वर्ष उत्पादन 30 लाख टन से कम रहने की आशंका।
