थाईलैंड में बढ़ा चीनी उत्पादन

22-Feb-2025 03:01 PM

थाईलैंड में बढ़ा चीनी उत्पादन 
★ इस वर्ष उत्पादन 103.5 लाख टन पहुंच सकता है गत वर्ष से 18% अधिक।
★ 2023-24 में अलनीनो के कारण चीनी उत्पादन 87.7 लाख टन हुआ था।
★ ब्राजील में भी घटा चीनी उत्पादन। अत्यधिक गर्मी पड़ने व बड़े क्षेत्र में गन्ना फसल में आग लगने से उत्पादन में आई कमी।
★ UNICA एजेंसी के अनुसार 2024-25 में मध्य दक्षिणी प्रान्त में चीनी उत्पादन जनवरी के अंत तक गत वर्ष से 5.5% घटकर 398 लाख टन रहा।
★ USDA के अनुसार विश्व में 2025 में चीनी उत्पादन 5 लाख टन बढ़कर 1866.2 लाख टन पहुंच सकता है। 2024-25 में विश्व में चीनी की खाद्य खपत 1.2% बढ़कर 1796.3 लाख टन पहुंच सकती है।
★ 2024-25 सीजन के अंत में चीनी का बकाया स्टॉक 6% घटकर 454.2 लाख टन रह सकता है।
★ कुल मिलाकर थाईलैंड को छोड़ विश्व के पहले व दूसरे चीनी उत्पादक देश भारत व ब्राजील में कई कारणों से उत्पादन घटा।