दलहनों और तिलहनों की कीमतें MSP से कम, बढ़ रही है सरकारी खरीद

29-Mar-2025 11:03 AM

दलहनों और तिलहनों की कीमतें MSP से कम, बढ़ रही है सरकारी खरीद
तुवर 
★ महाराष्ट्र के लातूर में कीमतें ₹6,800-7500/क्विंटल के बीच है, जो MSP ₹7,550/क्विंटल से कम है। सरकार ने अब तक 2.4 लाख मीट्रिक टन की खरीद की है, जबकि लक्ष्य 10 लाख टन है।
~~~~~~~~~~~~~~~
चना
★ कोटा, राजस्थान में चना की कीमतें ₹5000-5350/क्विंटल है, जो MSP ₹5650/क्विंटल से काफी कम है। सरकार ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में खरीदारी शुरू की है, लेकिन अब तक सिर्फ 5,000 टन ही खरीदा गया है।
~~~~~~~~~~~~~~~
सरसों
★ भरतपुर, राजस्थान में सरसों भाव ₹ 5800/5900 क्विंटल चल रहे हैं, जबकि MSP ₹5,950/क्विंटल है। किसानों को सही मूल्य न मिलने का खतरा है, क्योंकि सरकारी खरीद अभी शुरू नहीं हुई है।
~~~~~~~~~~~~~~~
★ कृषि मंत्रालय ने प्रमुख उत्पादक राज्यों में 50 लाख टन दलहनों और 28 लाख टन सरसों की MSP पर खरीद को मंजूरी दी।
★ तेलंगाना में सरकार ने मूंगफली और सूरजमुखी की सीमित मात्रा में खरीदारी को भी मंजूरी दी है।
★ सोयाबीन की 20 लाख टन और  मूंगफली की 15 लाख टन की खरीद खरीफ सीजन में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में की जा चुकी है।
★ MSP से कम कीमतों का मतलब है कि किसान घाटे में फसल बेचने को मजबूर हो सकते हैं। सरकार की खरीद देर से होने पर किसानों को मंडी में नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही, भारत की दलहनों और खाद्य तेलों की आयात निर्भरता क्रमशः 15-18% और 58% है, जिससे घरेलू किसानों पर दबाव बढ़ रहा है।