THE WHEAT SUMMIT 2025

26-Sep-2025 06:10 PM

THE WHEAT SUMMIT 2025
★ WASDA द्वारा मुंबई में द वीट समिट का आयोजन हो रहा है जिसमें गेहूं जगत के बड़े बड़े दिग्गजों ने लिया हिस्सा।
★ मंच पर कई दिग्गजों ने अपनी राय दी।
अजय गोयल, शिवाजी रोलर फ्लोर मिल
★ गेहूं में सरकार की मध्यस्थता अधिक, खरीद के दौरान सरकार किसानों की सोचती है और सीजन के दौरान उपभोक्ता की।
★ बिजाई के दौरान कीमतें ऊंची रखने की कोशिश की जाती है ताकि किसान अधिक से अधिक बिजाई करें। नियमों में बीच में कोई बदलाव आता है तो पूरा चैन सिस्टम खराब हो जाता है। सरकार को स्टेबल पालिसी बनानी होगी।
~~~~~~~~~
संजीव अस्थाना, पतंजलि
★ देश में खाद्य सुरक्षा कोई बड़ा विषय नहीं परन्तु महंगाई बड़ा मुद्दा। सरकार को सभी के हित को देखकर नियमों में बदलाव लेना चाहिए।
★ इस समय स्टॉक लिमिट के बारे में सरकार को सोचना होगा। उद्योग का ध्यान रखना भी सरकार की जिम्मेदारी। इस बीच में अगर कुछ गलत होता है तो सप्लाई डिमांड पर असर होता है।
~~~~~~~~~~
अशोक दलवई 
★ उत्पादन डिमांड और ट्रेड सभी पालिसी पर चलते हैं, बाजार भी पालिसी पर चलते हैं।
★ गेहूं जगत को घरेलू की जगह विदेशी बाजार पर भी ध्यान देना चाहिए।
~~~~~~~~
एसके सिंह, EX-AMD नैफेड
★ सरकार द्वारा दलहन का बफर स्टॉक बनाना बहुत अच्छा कदम रहा।
★ 10 सालों के अन्दर बाजार में बड़े बदलाव हुए। 2017 में किसानों के हित को देखत हुए दलहन आयात शुल्क लगाया गया इसे 2021 में पूरी तरह खोला गया। पछले 10 वर्ष में जो खरीद 5-6 लाख टन होती थी वह 20 लाख टन से ऊपर पहुंची जिससे किसानों को मिला लाभ।
★ 2015 में 63 लाख टन दलहन आयात हुआ उसके बाद बाजार में गिरावट आई। 2025 में फिर आयात उसी स्तर पर पहुंचा। अगर आयात नहीं होता तो कीमतें नियंत्रित करना मुश्किल होता। इस समय उत्पादन डिमांड खपत सभी संतुलित हैं परन्तु आयात पर आत्मनिर्भरता घटाने के लिय करना होगा काम।
~~~~~~~~~~~~~
सोमनाथ चटर्जी, IPC
★ देश में आटा, मैदा, सूजी की अच्छी डिमांड। मानसून अच्छा आने से आगामी रबी फसल पर अच्छा असर पड़ेगा।
★ खुले बाजार में ट्रेडर्स और सरकार के पास अच्छी मात्रा में गेहूं का स्टॉक उपलब्ध।
★ गेहूं का साप्ताहिक स्टॉक का ब्यौरा देना सही परन्तु स्टॉक लिमिट पर सोचना होगा।
~~~~~~~~~
केदार देशपांडे, NCDEX
★ सरकार द्वारा गेहूं वायदा बाजार पर रोक लगाई गयी। स्टॉक लिमिट लगाए जाने से ऐसा लगता है की सरकार को ट्रेडर्स पर विश्वास नहीं।
~~~~~~~~
नवीन चितलांगिया, प्रेसिडेंट रोलर फ्लोर मिल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया
★ पिछले दो साल में गेहूं में बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया विश्व में गेहूं की सप्लाई व डिमांड पर असर पड़ा।
★ सरकार ने GST हटाकर उपभोक्ता को दी राहत, सरकार को गेहूं उत्पाद जैसे आटा, मैदा, सूजी निर्यात चालू करना चाहिए।
★ अगर वह चाहे तो निर्यात मात्रा पर प्रतिबन्ध लगा सकते हैं।