USDA WASDE रिपोर्ट (दिसंबर 2025)

10-Dec-2025 08:12 AM

USDA WASDE रिपोर्ट (दिसंबर 2025)
★ सोयामील एवं सोयाऑयल—उत्पादन, आयात, निर्यात, स्टॉक अनुमान (2024-25/2025-26)
सोयामील
विश्व स्तर
★ 2025-26 में वैश्विक उत्पादन 2866.4 लाख टन, पिछले वर्ष से 55.10 लाख टन अधिक।
★ घरेलू खपत 2830.8 लाख टन, पिछले वर्ष से 102.70 लाख टन अधिक।
★ एंडिंग स्टॉक 188.2 लाख टन, लगभग स्थिर, हल्की वृद्धि 0.40 लाख टन।
★ निष्कर्ष: उत्पादन और खपत दोनों बढ़े, पर खपत तेज रहने से स्टॉक लगभग समान स्तर पर। बाजार सप्लाई संतुलित।
~~~~~~
भारत
★ भारत में उत्पादन 2025-26 में 74.2 लाख टन, पिछले वर्ष 88 लाख टन से काफी कम (13.80 लाख टन कमी)।
★ घरेलू खपत 69.8 लाख टन, 10.80 लाख टन अधिक।
★ निर्यात 7.5 लाख टन, पिछले वर्ष 17.8 से 10.30 लाख टन की बड़ी गिरावट।
★ एंडिंग स्टॉक 2.7 लाख टन, हल्की बढ़त 0.50।
★ निष्कर्ष: उत्पादन व निर्यात दोनों घटे, खपत बढ़ी, स्टॉक सीमित। कीमतें मजबूत रहने की संभावना।
~~~~~~~
सोयातेल
वैश्विक
★ उत्पादन 706.1 लाख टन, पिछले अनुमान से 7.30 लाख टन अधिक।
★ ग्लोबल आयात घटकर 122.6 लाख टन (17 लाख टन कमी)।
★ एंडिंग स्टॉक्स 58.9 लाख टन (5.30 लाख टन कम)।
★ निष्कर्ष: उत्पादन बढ़ा लेकिन आयात व स्टॉक घटे। खपत मजबूत, कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है।
~~~~~~
भारत
★ उत्पादन 16.7 लाख टन (3.10 लाख टन की कमी)।
★ आयात 42.5 लाख टन (54.7 से 12.20 लाख टन की तेज गिरावट)।
★ घरेलू उपयोग मामूली बढ़कर 65.7 लाख टन।
★ एंडिंग स्टॉक 8.9 लाख टन, पिछली तुलना में 6.70 लाख टन अधिक।
★ निष्कर्ष: उत्पादन कम पर स्टॉक सुधरा। आयात कम रहने से मूल्य स्थिर से मजबूत रह सकते हैं।
~~~~~~
बाजार संकेत
★ विश्व स्तर पर तेल स्टॉक टाइट, कीमतों को सपोर्ट।
★ भारत में सोयमील उत्पादन में गिरावट पशुखाद्य उद्योग पर प्रभाव डाल सकती है।
★ सोयाऑयल आयात कम होने से घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर-मजबूत।