उड़द की कीमतों में बना स्थिरता का माहौल

17-Dec-2024 09:23 AM

उड़द की कीमतों में बना स्थिरता का माहौल
★ इस महीने कीमतों में विशेष उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। मंडियों में आवक भी बेहद कमजोर।
★ चेन्नई FAQ 1 दिसंबर 8100 व SQ 8950 पर था अगले कुछ दिन में 100 रुपए तक घटकर 8000 रुपए पर आया।
★ मुंबई उड़द FAQ भी 8000-8200 के बीच चल रहा है। दिसंबर में बर्मा FAQ 915-935$ व SQ 1010-1035$ की रेंज में चल रहा है।
★ आयातित उड़द की कीमतें MSP से अधिक, मंडियों में भी भाव ऊंचे।
★ बीते खरीफ सीजन में उत्पादन में आई कमी व रबी में भी एरिया घट रहा है।
★ विदेशों से बड़ी मात्रा में हुआ उड़द का आयात।
★ अच्छी मात्रा में निर्यात किये जाने से म्यांमार में इस वर्ष उड़द की बम्पर फसल आने की उम्मीद।
★ कुल मिलाकर भारतीय खपत को पूरा करने एक लिए उड़द आयात पर निर्भरता बनी रहेगी।