उड़द साप्ताहिक समीक्षा
06-Sep-2025 08:12 PM
महाराष्ट्र
सोलापुर में उड़द पूरे सप्ताह ₹4,400–7,300/क्विंटल पर स्थिर रही। लातूर में भाव ₹4,000–7,500/क्विंटल के रेंज में रहे।
मध्य प्रदेश
जबलपुर में उड़द के भाव ₹5,000–7,500 से घटकर ₹5,000–7,300/क्विंटल तक आए।
कर्नाटक
गुलबर्गा में सप्ताह की शुरुआत में ₹4,000–7,200 से बदलकर ₹4,500–7,000/क्विंटल पर बंद हुए।
उत्तर प्रदेश
ललितपुर में भाव ₹6,500–7,200 से घटकर ₹5,000–7,000 तक आ गए।
पोर्ट
मुंबई में FAQ भाव ₹7,350 से घटकर सप्ताह में निम्न ₹7,250 स्तर पर आए और शुक्रवार को यह ₹7,300/क्विंटल पर बंद हुए। चेन्नई (FAQ) ₹7,275 से गिरकर सप्ताह में मध्य में ₹7,125 और सप्ताहांत में ₹7,150 पर रहा, परंतु SQ भाव ₹7,775 से उछलकर ₹7,850/क्विंटल पहुंचे।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (बर्मा CIF)
FAQ $775 से $10 बढ़कर $785/टन हुआ। SQ किस्म $855 से बढ़कर $865/टन तक पहुंची।
उड़द दाल
दिल्ली छिलका ₹9,150–9,950/क्विंटल पर स्थिर रही। दिल्ली साबुत ₹9,000–10,750/क्विंटल पर कारोबार हुआ। महाराष्ट्र जलगांव में मोगर क्वालिटी भाव ₹9,800 से घटकर ₹9,700/क्विंटल हुए। कुल मिलाकर, घरेलू मंडियों में उड़द के भाव कहीं-कहीं दबाव में रहे, जबकि चेन्नई SQ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में SQ किस्म में हल्की मजबूती देखी गई।
आयात
अप्रैल–जुलाई 2025: 2.3 लाख टन, अप्रैल–जुलाई 2024: 2.5 लाख टन, पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान उड़द आयात 27,352 टन घटा। म्यांमार में 2025 सीजन में उड़द का उत्पादन 10 लाख टन से अधिक रहा और जनवरी से अगस्त तक 4.7 लाख टन निर्यात किया गया। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 5.46 लाख टन रहा था, यानी 75,791.9 टन की कमी रही। घरेलू फसल सरकारी आंकड़ों के अनुसार चालू खरीफ सीजन में उड़द का एरिया बढ़ा। कई उड़द उत्पादक राज्य/संभाग जैसे बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हो रही बारिश से फसल को हानि पहुंच रही है, जिसका असर उत्पादकता पर पड़ सकता है।
बाजार भविष्य
एक बार फिर उड़द बाजार पूरी तरह विदेशी बाजारों पर निर्भर। अगर बारिश से नुकसान का दायरा बढ़ा तो निर्यातक भाव बढ़ाने से पीछे नहीं हटेंगे। भविष्य में उड़द की कीमतों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।
