WASDE अपडेट: अमेरिकी सोयाबीन अनुमान यथावत, वैश्विक स्टॉक में हल्की बढ़त; फंड एक्टिविटी में रिकॉर्ड तेजी

10-Dec-2025 08:23 AM

WASDE अपडेट: अमेरिकी सोयाबीन अनुमान यथावत, वैश्विक स्टॉक में हल्की बढ़त; फंड एक्टिविटी में रिकॉर्ड तेजी
★ USDA का WASDE डेटा  अनुसार इस बार अमेरिका की सोयाबीन बैलेंस शीट में कोई बदलाव नहीं किया गया। वर्ल्ड एग्री आउटलुक बोर्ड ने सप्लाई और डिमांड को स्थिर रखते हुए संभावित संशोधन अगले महीने की जनवरी रिपोर्ट के लिए टाल दिए हैं। अनुमानित एंडिंग स्टॉक 290 मिलियन बुशल पर स्थिर बनाए रखा गया है।
★ वैश्विक स्तर पर भी इस बार मामूली ही परिवर्तन देखने को मिला। दक्षिण अमेरिकी उत्पादन अनुमान यथावत रखा गया, जबकि विश्व सोयाबीन स्टॉक केवल 3.8 लाख टन  बढ़कर 1223.7 लाख टन हुआ है।
★ निर्यात मोर्चे पर ब्राजील से सकारात्मक संकेत जारी हैं। ANEC का अनुमान है कि दिसंबर में ब्राज़ीलियन सोयाबीन निर्यात 33.3 लाख टन तक पहुंच सकता है, जो पिछले अनुमान से 5.2 लाख टन अधिक और पिछले वर्ष की तुलना में 33 लाख टन ज्यादा है।
★ मंगलवार सुबह अर्जेंटीना सरकार ने सोयाबीन निर्यात टैक्स में 2 प्रतिशत की कटौती कर इसे 24 प्रतिशत किया है, जबकि सोया उत्पादों पर टैक्स 22.5 प्रतिशत तय किया गया है। इससे अर्जेंटीना के निर्यात को बढ़ावा मिलने और वैश्विक सोयाबीन व्यापार में नई प्रतिस्पर्धा देखने की संभावना है।