WASDE रिपोर्ट (दिसंबर 2025): वैश्विक मक्का (कॉर्न) स्टॉक अनुमान घटा, यूक्रेन उत्पादन में कटौती

10-Dec-2025 08:21 AM

WASDE रिपोर्ट (दिसंबर 2025): वैश्विक मक्का (कॉर्न) स्टॉक अनुमान घटा, यूक्रेन उत्पादन में कटौती
★ नवीनतम USDA WASDE दिसंबर रिपोर्ट के अनुसार, विश्व स्तर पर कॉर्न में सबसे बड़ा समायोजन कैरीओवर में वृद्धि के रूप में दर्ज हुआ है। वैश्विक कैरीओवर लगभग 17.1 लाख टन बढ़ा, जिसमें प्रमुख योगदान अर्जेंटीना का रहा। हालांकि, अमेरिका में कटौती से यह बढ़त संतुलित रही।
★ 2025/26 में विश्व एंडिंग स्टॉक 2791.5 लाख टन अनुमानित है, जो पिछले महीने की तुलना में 21.9 लाख टन कम है।
★ यूक्रेन के उत्पादन अनुमान में 30 लाख टन की कटौती की गई है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर दबाव बन सकता है।
★ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में गतिविधि बढ़ी। दक्षिण कोरिया ने 1.32 लाख टन कॉर्न खरीदने का टेंडर किया है, हालांकि स्रोत घोषित नहीं किया गया।
★ ब्राजील निर्यात संगठन ANEC का अनुमान है कि दिसंबर में ब्राजील का कॉर्न निर्यात 63 लाख टन तक पहुंच सकता है। यह पिछले सप्ताह से 13.1 लाख टन अधिक और पिछले वर्ष दिसंबर से 20.3 लाख टन ज्यादा है।
★ अर्जेंटीना ने कॉर्न पर निर्यात शुल्क में 1% घटाकर 8.5% कर दिया है, जिससे निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।