20 अप्रैल तक 114.29 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद
21-Apr-2026 05:51 PM
नई दिल्ली। तमाम चुनौतियों एवं मौसमी बाधाओं के बावजूद गेहूं की सरकरी खरीद की रफ्तार अब जोर पकड़ने लगी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चालू रबी मार्केटिंग सीजन के दौरान 20 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर पर केन्द्रीय पूल के लिए कुल 1,14,29,319 टन गेहूं खरीदा गया मगर यह गत वर्ष की समान अवधि की खरीद 1,35,51,799 टन से काफी कम रहा।
चालू वर्ष के दौरान पंजाब में 46,28,395 टन, हरियाणा में 53,69,483 टन, उत्तर प्रदेश में 2,74,589 टन, मध्य प्रदेश 1,25,804 टन, बिहार में 16,461 टन, राजस्थान में 4,00,573 टन, उत्तराखंड में 1771 टन, चंडीगढ़ में 576 टन, गुजरात में 10,714 टन तथा हिमाचल प्रदेश में 1004 टन खरीद गया।
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष 20 अप्रैल तक सभी मंडियों में 1,57,88,086 टन गेहूं की आवक हुई जो पिछले साल की समान अवधि की मात्रा 1,94,16,224 टन से काफी कम रही।
इस वर्ष पंजाब में 50,73,184 टन, हरियाणा में 76,93,873 टन, उत्तर प्रदेश में 6,77,010 टन, मध्य प्रदेश में 15,66,295 टन, बिहार में 16,461 टन तथा राजस्थान में 7,47,199 टन गेहूं पहुंचा। उद्योग-व्यापार क्षेत्र द्वारा भी अच्छी मात्रा में गेहूं की खरीद की जा रही है।
