चीन में टूटे चावल का निर्यात करने में सावधानी
21-Apr-2026 06:49 PM
हैदराबाद। भारत से पहुंचे टूटे चावल की कई खेपों को नामंजूर करने तथा जीएम चावल की उपस्थिति का बहाना करने के बाद चीन ने भारत से 100 प्रतिशत टूटे चावल का आयात पुनः शुरू कर दिया है।
लेकिन इस बार भारतीय निर्यातक काफी सजग-सतर्क एवं सावधान है। उल्लेखनीय है कि चीन की सरकार ने तीन भारतीय चावल निर्यातक फर्मों का आयात लाइसेंस भी कोई ठोस कारण बताए बगैर निरस्त कर दिया है।
शिपिंग खर्च बढ़ने के बावजूद भारतीय टुकड़ी चावल का निर्यात ऑफर मूल्य फिलहाल अन्य आपूर्तिकर्ता देशों की तुलना में प्रतिस्पर्धी या आकर्षक स्तर पर चल रहा है इसलिए चीन के आयातक इसकी खरीद करने से स्वयं को रोक नहीं पा रहे हैं।
भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि देश में जीएम चावल का उत्पादन एवं कारोबार नहीं होता है इसलिए किसी भी खेप में इसका अंश मौजूद रहना संभव नहीं है।
