2025-26 में भारतीय चावल निर्यात 2.4 करोड़ टन पहुंचने की उम्मीद: USDA
15-May-2025 11:37 AM
2025-26 में भारतीय चावल निर्यात 2.4 करोड़ टन पहुंचने की उम्मीद: USDA
★ इस निर्यात के बाद भारत का वैश्विक बाजार में हिस्सेदारी करीब 40% तक पहुँच सकती है।
★ भारत में लगातार 10वें वर्ष चावल का उत्पादन बढ़ रहा है।
★ वर्ष 2024-25 के खरीफ सीजन में चावल उत्पादन का अनुमान12.1 करोड़ टन लगाया गया, जो पिछले साल से 7% अधिक।
★ 27 अप्रैल 2025 को केंद्रीय पूल में 661.6 लाख टन गेंहू और चावल का स्टॉक मौजूद था, PDS के लिए सालाना आवश्यकता 600 लाख टन है।
★ भारत ने घरेलू महंगाई को काबू में रखने के लिए 2022 से चावल निर्यात पर कई तरह की पाबंदियाँ लगाई थीं जिसे अब पूरी तरह हटा जा चुका है।
★ भारत ने 2022 में 39 लाख टन टूटे चावल का निर्यात किया था।
★ भारत की प्रतिस्पर्धी मूल्य नीति से अन्य एशियाई देशों के निर्यात में गिरावट आ सकती है।
★ थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार जैसे देशों की निर्यात हिस्सेदारी घट सकती है।
★ निर्यात बढ़ने चावल बाज़ारों की लिए अच्छा, खरीफ बिजाई से पहले अगर भाव नहीं बढे तो रकबा घट सकता है।
