6-8 फरवरी को नेशनल ऑयल सीड्स कांफ्रेंस एवं 27-28 फरवरी को अरंडी सेमिनार का आयोजन
22-Jan-2026 08:55 PM
मुम्बई। आत्मनिर्भर भारत के लिए खाद्य तेल सुरक्षा पर नेशनल ऑयल सीड्स कांफ्रेंस का आयोजना 6 से 8 फरवरी 2026 के बीच भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीनस्थ प्रकोष्ठ- भारतीय कृषि अनुसंधान नई दिल्ली में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कांफ्रेस का आयोजन एसआरएनआर द्वारा आईएसओआर, एसएसआरडी तथा एसपीओआरसीडी के सहयोग से किया जाएगा
और इसमें तिलहन तेल उद्योग तथा व्यापार सेहतर में संलग्न तमाम पक्षकारों के भाग लेने की संभावना है। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) भी इस कार्यक्रम को पूरा सहयोग समर्थन दे रहा है।
एसोसिएशन की ओर इस कार्यक्रम में खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता और आगे का मार्ग विषय पर एक महत्वपूर्ण पेपर प्रस्तुत किया जाएगा।
इसके बाद 27 एवं 28 फरवरी 2026 को गुजरात की राजधानी- गांधीनगर में दो दिवसीय ग्लोबल कैस्टर कांफ्रेंस- 2026 का आयोजना किया जाएगा।
इस 24 वें ग्लोबल कैस्टर कांफ्रेंस का आयोजन गांधीनगर के होटल दि वीला में किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों के सम्मिलित होने की उम्मीद है।
सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी) द्वारा आयोजित इस कांफ्रेंस में अरंडी क्षेत्र में निरंतरता, नवोयचार एवं मूल्य संवर्धन पर विशेष रूप से ध्यान केन्द्रित किया जाएगा।
भारत दुनिया में अरंडी का सबसे प्रमुख उत्पादक एवं अरंडी तेल एवं अरंडी मील का सबसे बड़ा निर्यातक देश है भारत से दुनिया के अनेक देशों को भारी मात्रा में अरंडी के मूल्य संवर्धित उत्पादों का निरयत किया जाता है जिससे देश को बहुमूल्य विदेशी मुद्रा की प्राप्त होती है।
इस कांफ्रेंस में भाग लेने के लिए 250 से ज्यादा प्रतिनिधि पहले ही अपना पंजीरकण करवा चुके है जबकि 40 -50 विदेशी प्रतिनिधियों एवं खरीदारों के साथ इसमें 400 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। गुजरात देश में अरंडी का सबसे प्रमुख उत्पादक राज्य है।
