साप्ताहिक समीक्षा- मूंगफली

25-Apr-2026 07:31 PM

सीमित कारोबार के बीच मूंगफली के दाम में उतार-चढ़ाव 

नई दिल्ली। कुछ राज्यों में रबी कालीन मूंगफली के नए माल की आवक शुरू होने तथा कारोबार सामान्य या उससे कम होने के कारण 18-24 अप्रैल वाले सप्ताह के दौरान कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। 
आवक 
गुजरात की राजकोट मंडी में रोजाना 8-70 हजार बोरी की आवक हुई और बेहतर खरीद-बिक्री के कारण कीमत भी 250 रुपए बढ़कर 6000/9250 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। 
भाव 
इसी तरह राजस्थान के बीकानेर में भाव 100 रुपए सुधरकर 7500 रुपए प्रति क्विंटल और उत्तर प्रदेश के झांसी में 300 रुपए बढ़कर 6500/7400 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंचा। लेकिन महाराष्ट्र के सोलापुर में 400 रुपए घटकर 7300 रुपए और उत्तर प्रदेश के मऊरानीपुर में भी 400 रुपए घटकर 6200/6700 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।
मूंगफली दाना 
छिलका रहित मूंगफली दाने का भाव बीकानेर में 100 रुपए सुधर गया लेकिन सोलापुर में 300-500 रुपए नागपुर में 500-600 रुपए प्रति क्विंटल घट गया। मूंगफली तेल का कारोबार सुस्त रहा जिससे कीमतों में हर जगह नरमी दर्ज की गई। 
ब्रांडेड तेल 
कोटा में ब्रांडेड मूंगफली तेल भी 150 रुपए प्रति टीन (5 लीटर) कमजोर रहा जबकि जयपुर एवं नेवाई में ब्रांडेड मूंगफली तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे दाम पर मूंगफली तेल का कारोबार कमजोर रहा। बढ़ती गर्मी भी इस कमजोरी का एक कारण है।