आई- ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
31-Jul-2024 10:50 AM
आई- ग्रेन इंडिया एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
अफ्रीका में दलहन की स्थिति, निर्यात मात्रा, भाव की जानकरी
★ कल तंज़ानिया से चना $843/ टन और डोडोमो तुवर सितम्बर डिलीवरी के लिए के $ 960/ टन के भाव पर किए गए सौदे।
★ चना क्वालिटी भी अच्छी।
★ अफ्रीका में तुवर भाव लगे बढ़ने।
★ मोजांबिक, मलावी और तंज़ानिया में तुवर उत्पादन 6 लाख टन से नीचे रहने की उम्मीद, पहले उत्पादन 7 लाख टन से अधिक आने की उम्मीद थी, मौसम का साथ न मिलने से घट सकता है उत्पादन।
★ मलावी और तंज़ानिया से हो रहे हैं आयात व्यापार, परन्तु मोजांबिक से नहीं। इन दोनों देशों में लेवाल अच्छा।
★ मोजांबिक से जो भी माल चाहे वह दलहन हो, काजू हो पर $ 100-150 शिपमेंट पास करने के लिए लिए जा रहे हैं जिससे आयात पड़तल ऊँची बैठ रही है।
★ मोजांबिक से जो भी माल निर्यात किया जा रहा है चाहे वह किसी भी देश का हो, के निर्यात पर वसूली की जा रही।
★ कल मलावी से $ 900/ टन भाव पर हुए तुवर निर्यात सौदे, आज मलावी $910-920 पर खुला।
★ देखना होगा कि मलावी तुवर का निर्यात कैसे होता है, अगर मोजांबिक से हुआ तो चुकाने होंगे अतिरिक्त $ 100.
★ तंज़ानिया से अगर लोड हुआ तो निर्यातकों को ऑक्शन के तहत खरीद करनी पड़ेगी, जिससे निर्यात लागत बढ़ेगी, पहले एक सर्टिफिकेट को दिखा कर खरीद और निर्यात किया।
★ कल तंज़ानिया ने सर्कुलर जारी कर लगभग सभी अनाजों की खरीद ई-ऑक्शन के तहत करने घोषणा की गई।
★ अफ्रीकन देशों में अब चना, सोयाबीन, तुवर की कीमतों में गिरावट की आशंकायें नहीं, निर्यात मांग का समर्थन से बढ़ सकता हैं भाव।
★ जैसा कि भारती एग्री ने अपनी पिछली कई रिपोर्ट में कहा है कि इस वर्ष अफ्रीकन देशों से आयात होने में कई चुनौतियों से गुजरना होगा।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
I-Grain India Exclusive Report
Status of pulses in Africa, export quantity, price information
★ Yesterday deals were made for gram from Tanzania at $843/ton and Dodomo tur for September delivery at $960/ton.
★ Gram quality is also good.
★ Tur prices started increasing in Africa.
★ Tur production in Mozambique, Malawi and Tanzania is expected to remain below 6 lakh tons, earlier production was expected to be more than 7 lakh tons, production may decrease due to unfavourable weather.
★ Import trade is happening from Malawi and Tanzania, but not from Mozambique. Demand is good in both these countries.
★ Whatever goods from Mozambique, be it pulses or cashews, $100-150 is being taken to pass the shipment, due to which the import cost is getting high.
★ Recovery is being levied on the export of all goods being exported from Mozambique, irrespective of the country it belongs to.
★ Yesterday, tur export deals were made from Malawi at the rate of $ 900/tonne, today Malawi opened at $ 910-920.
★ It remains to be seen how the Malawi tur exports, if it is from Mozambique, then an additional $ 100 will have to be paid.
★ If it is loaded from Tanzania, then the exporters will have to buy it under auction, which will increase the export cost, earlier the purchase and export was done by showing a certificate.
★ Yesterday, Tanzania issued a circular and announced the purchase of almost all grains under e-auction.
★ Now there is no fear of a fall in the prices of gram, soybean, tur in African countries, the prices may increase with the support of export demand.
★ As Bharati Agri has said in many of its previous reports, this year there will be many challenges in importing from African countries.
