अमेरिका को पछाड़, ब्राजील की विश्व में सोयाबीन व्यापार में प्रमुख भूमिका
19-Dec-2024 10:40 AM
अमेरिका को पछाड़, ब्राजील की विश्व में सोयाबीन व्यापार में प्रमुख भूमिका
★ सीजन 2024/25 में ब्राजील बिजाई क्षेत्र 474 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान जो 2023/24 की तुलना में 2.7% अधिक है।
★ पिछले 25 वर्षों में सोयाबीन की बुआई में निरंतर वृद्धि से ब्राज़ील का हिस्सा वैश्विक व्यापार में 58% है, जो 10 साल पहले यह 40% से भी कम था।
★ सोयाबीन 95% पहुंची, कोनाब ने 2024/25 में सोयाबीन उत्पादन का अनुमान 1662 लाख टन दिया, जो 2023/24 की तुलना में 12.5% अधिक है।
★ USDA ने 1690 लाख टन का दिया अनुमान।
★ ब्राज़ील में निर्यात करने में अपनी धाक बना कर चीन का प्रमुख आयातक देश बना।
★ ब्राजील में अगले तीन वर्षों में सोयाबीन क्रशिंग क्षमता की वृद्धि पिछले तीन वर्षों की तुलना में दोगुनी होने का अनुमान।
★ 2025 से 2027 के बीच 13 नए प्रोजेक्ट्स के जरिए 37,000 टन/दिन की अतिरिक्त क्रशिंग क्षमता जुड़ेगी, जिससे कुल 111 लाख टन प्रति वर्ष की वृद्धि होगी।
★ ब्राजील की सोयाबीन क्रशिंग क्षमता 2024 में 594 से बढ़कर 2027 में 721 लाख टन होने की उम्मीद।
★ बायोडीजल में सोयाबीन तेल की मिश्रण सीमा 2025 में 15%, 2026 में 16%, और 2027 में 17% तक बढ़ेगी। जिससे सोयाबीन तेल की मांग 34% बढ़कर 79 लाख टन तक पहुंच जाएगी।
★ इस वृद्धि के कारण सोयाबीन तेल का निर्यात 10 लाख तक सीमित रहेगा, जो पिछले पांच वर्षों के औसत 18 लाख टन से कम है।
