अमेरिका का स्पष्टीकरण: ट्रेड डील में दलहन शामिल नहीं
11-Feb-2026 10:11 AM
अमेरिका का स्पष्टीकरण: ट्रेड डील में दलहन शामिल नहीं
★भारत–अमेरिका अंतरिम ट्रेड डील को लेकर अमेरिका ने अपनी फैक्ट शीट में बड़ा बदलाव किया है। पहले जिस सूची में दलहन शामिल थीं, अब संशोधित दस्तावेज़ में उनका जिक्र हटा दिया गया है।
★पहले कहा था कि भारत डीडीजीएस, लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे व प्रोसेस्ड फल, चुनिंदा दलहन, सोयाबीन तेल, जैसे अमेरिकी कृषि उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा या खत्म करेगा। अब नई फैक्ट शीट में दलहनों का नाम नहीं है, जबकि बाकी कृषि वस्तुओं का उल्लेख बना हुआ है।
★दलहन का नाम हटाए जाने से उद्योग को राहत।
★भारत मुख्य रूप से कनाडा, रूस और ऑस्ट्रेलिया से दालें आयात करता है, जबकि अमेरिका की हिस्सेदारी अपेक्षाकृत कम है। परन्तु यह खतरा मद्र रहा था ही अमेरिका के रास्ते कनाडा मसूर भारत में आयात हो सकती थी।
★ फिलहाल दोनों देशों के बीच शेष टैरिफ, गैर-टैरिफ बाधाओं और डिजिटल व्यापार नियमों पर बातचीत जारी रहेगी।
