अंतर्राज्यीय परिषद की स्थायी समिति में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

12-Nov-2024 04:45 PM

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार ने बेहद अनुभवी राजनेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान समय में केन्द्रीय कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री- शिवराज सिंह चौहान को अंतर्राज्यीय परिषद (इंटर स्टेट कौंसिल) की स्थायी समिति में सम्मिलित कर लिया है।

वस्तुतः 'मामा' के नाम से विख्यात शिवराज सिंह चौहान का जादू बरकरार है और केन्द्रीय मंत्रिमंडल में उनका कद तथा महत्व बढ़ता जा रहा है।

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिवराज सिंह चौहान अब प्रधानमंत्री की सभी योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी भी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने इसके लिए उन्हें पूरी स्वतंत्रता एवं एवं शक्ति (अधिकार) प्रदान किया है। केन्द्रीय कृषि मंत्री के तौर पर शिवराज सिंह का अब तक का कार्यकाल बेहद खास तथा सराहनीय रहा है। 

कहा जाता है कि शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के सबसे विश्वसनीय एवं सुयोग्य मंत्रियों में से एक हैं। जब उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटाकर केन्द्र में लाया गया था तब अनेक तरह की अटकलें लगाई गई थीं लेकिन प्रधानमंत्री ने केवल उन्हें यथोचित सम्मान दिया बल्कि उनकी काबिलियत पर आंख मूंदकर भरोसा भी जताया।

शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतर रहे हैं। प्रधानमंत्री को अपने मंत्रिमंडल में ऐसे विश्वसनीय सहयोगियों की जरूरत थी जो न केवल पुरानी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से संचालित कर सके बल्कि नई-नई योजनाएं बनाकर उसे बेहतर तरीके से लागू भी कर सके।

कृषि मंत्रालय को बहुत संवेदनशील माना जाता है और शिवराज सिंह चौहान को इसका बागडोर संभालने का दायित्व देकर प्रधानमंत्री काफी हद तक निश्चित हो गए। आगे भी इनकी योग्यता प्रमाणित होती रहेगी।