अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

06-Aug-2024 10:58 AM

अंतर्राष्ट्रीय मक्का बाजार

★ NASS रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में मक्का की 88% फसल सिल्किंग स्टेज में। 86% फसल में दाना लगना शुरू। 67% फसल स्थिति बेहद अच्छी, गत सप्ताह से 1% कम।

★ 1 अगस्त वाले सप्ताह में अमरीका से 12.13 लाख टन मक्का का हुआ निर्यात, जापान ने 5.2 व मेक्सिको ने 2.62 लाख टन खरीद की।

★ कुल सीजन में अब तक मक्का निर्यात 478 लाख टन पहुंचा, गत वर्ष से 36% अधिक।

★ ब्राजील में सफ्रीन्हा मक्का कटाई 88% पहुंची। माटो ग्रोसो में कटाई लगभग पूरी।

~~~~~~~~~~~~~

भारतीय मक्का बाजार

★ भारत में खरीफ बिजाई के दौरान मक्का बिजाई में अच्छी बढ़ोत्तरी, मौसम फसल के बेहद अनुकूल।

★ किसी भी क्षेत्र में फसल खराब होने की खबर नहीं।

★ मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष उत्पादकता व उत्पादन तोड़ सकता है कई सालों का रिकॉर्ड।

★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि नई फसल आने से पहले खाद्य विभाग चीनी व गन्ना रस से बन रही एथनोल में कुछ ढील दे सकती है जिसका सीधा असर मक्का बाजार पर पड़ेगा।

★ नई फसल आने से पहले मुनाफावसूली किया जाना सही रहेगा।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

International Maize Market

★ According to NASS report, 88% of the maize crop in America is in silking stage. 86% of the crop has started to bear grains. 67% of the crop is in very good condition, 1% less than last week.

★ In the week of 1st August, 12.13 lakh tons of maize was exported from America, Japan bought 5.2 lakh tons and Mexico bought 2.62 lakh tons.

★ In the total season, maize export has reached 478 lakh tons so far, 36% more than last year.

★ In Brazil, Safrinha maize harvesting has reached 88%. Harvesting is almost complete in Mato Grosso.

~~~~~~~~~~~~~

Indian Maize Market

★ Good increase in maize sowing during Kharif sowing in India, weather is very favorable for the crop.

★ No news of crop damage in any area.

★ If the weather cooperates, this year the productivity and production can break the record of many years.

★ I Grain India believes that before the arrival of the new crop, the Food Department may give some relaxation in the ethanol being made from sugar and sugarcane juice, which will have a direct impact on the maize market.

★ It will be right to book profits before the new crop arrives.