बी एस ए एफ़ द्वारा यंगून में 22-23 जनवरी को एस ए ए एफ का आयोजन

03-Nov-2025 05:36 PM

मुंबई। भारत सब कांटीनेंट एग्री फाउंडेशन (बी एस ए एफ़) द्वारा म्यांमार की संस्था ओवरसीज एग्री ट्रेडर्स एसोसिएशन (ओ ए टी ए)के सहयोग से 22-23 जनवरी 2026 को यंगून म्यांमार की राजधानी को होटल पार्क रॉयल में दो दिवसीय साऊथ एग्रि फॉर्म 2026 का आयोजन किया जायेगा। म्यांमार की सरकार का भी इसके आयोजन में भरपूर सहयोग समर्थन प्राप्त करने की उम्मीद है। 

बी एस ए एफ़ के मैनेजिंग डायरेक्टर ने हाल ही में म्यांमार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियो से मुलाकात करके इस आयोजन के बारे में विचार विमर्श किया था इस बैठक में दोबारा म्यांमार सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारियो से मुलाकात करके इस आयोजन के बारे में विचार विमर्श किया था। इस बैठक में दोबारा म्यांमार सरकार द्वारा और साथ ही साथ म्यांमार स्थित भारतीयय दूतावास द्वारा आयोजन को सहयोग-समर्थन देने की पुष्टि की गई इस मीटिंग में खासकर विदेशो से आने वाले प्रतिनिधियों के लिए वीजा की आसान एवं निर्बाध प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया इसके साथ-साथ अधिकारियो ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रण को भी स्वीकार कर लिया। इससे वैश्विक कृषि बाजार में आगामी परिदृश्य को नया स्वरूप देने में म्यांमार की सक्रिय भागीदारी की इच्छा का स्पष्ट संकेत मिलता है। 

साऊथ एशिया एग्री फोरम  2026 एक ऐसा वैश्विक संघ साबित होने वाला है। जिसमे इमोवेशन, कोलेबोरेशन और सस्टैनेबल ग्रोथ के साथ कृषि क्षेत्र के विकास-विस्तार की रूप-रेखा तैयार की जा सकेगी। यंगून उन विचारो एवं आवाजों की मेजबानी करेगा जो कृषि जगत के आने वाले कल को परिभाषित कर सकती है।