बांग्लादेश भारतीय कपास की जगह अमेरिकी कपास की ओर झुकेगा

11-Feb-2026 10:12 AM

बांग्लादेश भारतीय कपास की जगह अमेरिकी कपास की ओर झुकेगा
★ अमेरिका–बांग्लादेश ट्रेड डील के बाद बांग्लादेश ने संकेत दिया है कि वह भारतीय कपास के बजाय अमेरिकी कपास आयात को प्राथमिकता देगा। यह समझौता 9 फरवरी 2026 को हुआ, जिसे ढाका की अंतरिम सरकार ने बड़ा रणनीतिक कदम बताया है।
★ मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के सूचना सलाहकार शफीकुल आलम ने कहा कि यह डील बांग्लादेश के लिए “गेम चेंजर” साबित हो सकती है, क्योंकि इससे अमेरिकी बाजार में बेहतर और व्यापक पहुंच मिलेगी। माना जा रहा है कि परिधान निर्यात बढ़ाने के उद्देश्य से कच्चे माल के स्रोत में यह बदलाव किया जा रहा है।
★ हालांकि, ब्रैक यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्री प्रो. सलीम जहां ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कपास की गुणवत्ता और कीमत प्रतिस्पर्धी होनी चाहिए, ताकि बांग्लादेश के वस्त्र उद्योग की लागत और निर्यात क्षमता प्रभावित न हो।
★ यदि यह बदलाव बड़े पैमाने पर लागू होता है, तो भारतीय कपास निर्यात पर असर पड़ सकता है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा तेज हो रही है।