बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद जिंसों पर क्या पड़ेगा असर

07-Aug-2024 09:50 AM

बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद जिंसों पर क्या पड़ेगा असर

चना

★ भारत द्वारा चना आयात शुल्क बढ़ाए जाने के बाद बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया चना का सबसे बड़ा ग्राहक बना था।

★ ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश और पाकिस्तान दोनों को चना निर्यात मामले में सहारा मिलता रहा और उत्पादन होता रहा।

★ कई कंटेनर जो बांग्लादेश को जाने थे रास्ते में फंसे या विभिन्न देशों के लिए रवाना हो रहे हैं।

★ निर्यातक इस विवाद के चलते बांग्लादेश से सौदे करने से पीछे हट सकते हैं उन्हें डर है कि भविष्य में उनकी शिपमेंट न फंस जाए।

★ ऑस्ट्रेलिया से बांग्लादेश को निर्यातित देसी चना का भाव 867$/टन के आसपास।

★ आगामी दिनों में अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में बांग्लादेश के कारण बन सकता है थोड़ा दबाव।

★ अप्रैल से जून तक ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 18,642 टन चना का किया निर्यात।

~~~~~~~~~~~~~~

मटर

★ देसी चना की तरह बांग्लादेश भी भारत के बाद मटर का प्रमुख आयातक देश बना, जून में कनाडा ने बांग्लादेश को 13,682 टन मटर निर्यात की। भारत की 10,403 टन से अधिक।

★ भविष्य में कुछ समय के लिए निर्यातक बांग्लादेश से सौदे कम कर सकते हैं और भारत को लुभाने के लिए कीमतें घटा सकते हैं।

★ कनाडा से बांग्लादेश को निर्यातित पीली मटर के भाव सितम्बर/अक्टूबर डिलीवरी 1 अगस्त को 445$ व अगस्त/सितम्बर के 450$/टन चल रहे हैं।

★ आई ग्रेन इंडिया का मानना है कि भविष्य में बांग्लादेश के कारण मटर की कीमतों में गिरावट आ सकती है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~

मसूर

★ मसूर आयात मामले में भी बांग्लादेश दूसरे पायदान पर रहता है।

★ अप्रैल से जून तक ऑस्ट्रलिया ने बांग्लादेश को 1.24 लाख टन मसूर का किया निर्यात।

★ भारत के 1.4 लाख टन से कम परन्तु अन्य देशों से सबसे अधिक।

★ कनाडा ने बांग्लादेश को जून में 60,371 टन मसूर का निर्यात किया।

★ ऑस्ट्रेलिया निपर क्वालिटी अगस्त/सितम्बर डिलीवरी के भाव 1 अगस्त को 670$/टन थे।

★ दूसरे सबसे बड़े मसूर उत्पादक देश में तनाव होने के कारण भविष्य में मसूर की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों पर पड़ सकता है दबाव।

★ ऑस्ट्रेलिया व कनाडा की पूरी कोशिश रहेगी कि वे भारत को अधिक से अधिक मात्रा में मसूर निर्यात करें।

★ गत वित्त वर्ष में बांग्लादेश ने भारत से बड़ी मात्रा में मसूर आयात किया था यानि भारत से मसूर निर्यात घट सकता है।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

What will be the impact on commodities after the coup in Bangladesh

Gram

★ Bangladesh became the largest customer of Australian gram after India increased the import duty on gram.

★ Australia continued to get support from both Bangladesh and Pakistan in the matter of gram export and production continued.

★ Many containers that were to go to Bangladesh are stuck on the way or are leaving for different countries.

★ Exporters may back out from doing deals with Bangladesh due to this dispute, they fear that their shipments may get stuck in the future.

★ The price of Desi gram exported from Australia to Bangladesh is around 867$/ton.

★ In the coming days, there may be some pressure on international prices due to Bangladesh.

★ Australia exported 18,642 tons of gram to Bangladesh from April to June.

~~~~~~~~~~~~~~

Peas

★ Like Indian gram, Bangladesh also became the major importer of peas after India. In June, Canada exported 13,682 tons of peas to Bangladesh. More than India's 10,403 tons.

★ For some time in the future, exporters may reduce deals with Bangladesh and reduce prices to attract India.

★ The price of yellow peas exported from Canada to Bangladesh is 445$ on August 1 for September/October delivery and 450$/ton for August/September.

★ I-Grain India believes that in future, the price of peas may fall due to Bangladesh.

~~~~~~~~~~~~~~~~~

Lentil

★ Bangladesh also remains on the second position in the matter of lentil import.

★ Australia exported 1.24 lakh tons of lentils to Bangladesh from April to June.

★ Less than India's 1.4 lakh tons but the highest among other countries.

★ Canada exported 60,371 tons of lentils to Bangladesh in June.

★ Australia Nipper Quality August/September delivery prices were 670$/ton on August 1.

★ Due to tension in the second largest lentil producing country, there may be pressure on international lentil prices in the future.

★ Australia and Canada will try their best to export as much lentils as possible to India.

★ In the last financial year, Bangladesh imported a large quantity of lentils from India, which means lentil exports from India may decrease.