बांग्लादेश और पाकिस्तान से देसी चना की रमजान मांग निकलनी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया चना की आयात मांग बढ़ेगी

13-Nov-2024 02:21 PM

बांग्लादेश और पाकिस्तान से देसी चना की रमजान मांग निकलनी की उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया चना की आयात मांग बढ़ेगी

★ साथ-साथ भारत की भी देसी चना निर्यात रहेगा चालू यानि ऑस्ट्रलिया से चना की जबरदस्त डिमांड निकलने की प्रबल संभावनाएं। 

★ इस समय ऑस्ट्रलियन चना के दिसंबर शिपमेंट भाव 675$/मीट्रिक टन के आस-पास चल रहे हैं। 

★ चहुंतरफा डिमांड निकलने से ऑस्ट्रेलिया निर्यातक भविष्य में बढ़ा सकते चना के भाव। 

★ ऑस्ट्रलिया में चना कटाई 50% पहुंची, इस वर्ष जोरदार फसल आने की उम्मीद। 

★ चालू सीजन में पाकिस्तान को उम्मीद थी कि पुरे वर्ष 4.5 लाख टन चना हो सकता है आयात, परन्तु जनवरी से अगस्त 2024 तक ऑस्ट्रेलिया से मात्र 30,000 टन एवं अन्य देशों से 3,000 टन तक हो पाया। 

★ सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत के लिए 2 लाख टन के अग्रिम सौदे हो चुके हैं।  चना आयात BL डेट 31 मार्च 2025 तक किया जाना है।

★ साल की अंतिम तिमाही में ऑस्ट्रिलाई चना कारोबार बढ़ने की उम्मीद। 

★ प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक पाकिस्तान के लिए 6 वेसल की ट्रेडिंग हो चुकी है और 31 अक्टूबर को पोर्ट पर 19,000 टन माल पहुंचा।

★ नवंबर से जनवरी तक पाकिस्तान के लिए करीब 1.35 लाख टन सौदे होने की उम्मीद।

★ भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश को नई फसल का बेसब्री से इंतज़ार।

★ ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष 16 लाख टन उत्पादन पहुंचने की उम्मीद जिसमें से भारत को 8-10 लाख टन, पाकिस्तान को 2 और बांग्लादेश को 3 लाख टन निर्यात होने की उम्मीद।

★ जानकारी के लिए बता दें कि रमदान त्यौहार की अवधि 28 फरवरी से 29 मार्च 2025 है, आयतक देश फरवरी के पहले और दूसरे सप्ताह तक बड़ी मात्रा में ★ आयात करने की कोशिश कर सकते हैं और साथ ही भारत में 31 मार्च 2025 BL डेट की तलवार भी लटकी है।

★ आई-ग्रेन इंडिया को उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलिया चना की कीमतों में आ रही गिरवाट थम सकती हैं। 

★ बम्पर उत्पादन के कारण अन्य देशों से देसी चना का आयात फीका पड़ सकता हैं, कुल मिलकर कर बाजार पूरी तरह ऑस्ट्रेलिया भावों पर रहेंगे निर्भर।