भारत-अमेरिका कृषि व्यापार पर समझौता जल्द संभव

29-May-2025 05:16 PM

भारत-अमेरिका कृषि व्यापार पर समझौता जल्द संभव
★ अमेरिका भारत पर दबाव बना रहा है कि वह अपने कृषि बाजार को विदेशी उत्पादों के लिए खोले।
★ अमेरिका चाहता है कि भारत दालों, मेवों, तेल- तिलहनों और फलों जैसे अमेरिकी कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क घटाए।
★ लेकिन भारत सीधे टैरिफ घटाने के बजाय कोटा और न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) जैसी सीमाएं लगाकर सीमित आयात की अनुमति देने की योजना बना रहा है।
★ सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच जून तक एक अंतरिम समझौता हो सकता है। 
★ इससे 8 जुलाई से लागू होने वाले अमेरिकी टैरिफ टाले जा सकते हैं।