भारत में गेहूं उत्पादन और भंडार में बड़ी बढ़त – USDA मई 2025 रिपोर्ट

13-May-2025 10:21 AM

भारत में गेहूं उत्पादन और भंडार में बड़ी बढ़त – USDA मई 2025 रिपोर्ट
★ WASDE रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2025-26 के दौरान गेहूं उत्पादन, भंडार और खपत में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
रिपोर्ट के अनुसार, देश में गेहूं का उत्पादन 2024-25 के 1132.9 लाख टन से बढ़कर 2025-26 में 1170 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है, 37.1 लाख टन अधिक। इसके साथ ही पुराना बकाया स्टॉक भी 75 लाख टन बढ़कर 120 लाख टन तक पहुंच सकता है। 
★ घरेलू खपत पिछले सीजन के 1087.6 से बढ़कर 1125 लाख टन और मामूली निर्यात के बाद सीजन के अंत में स्टॉक 120 से बढ़कर 165 लाख टन रहने का दिया गया अनुमान। 
★ भारत में गेहूं की उपलब्धता मजबूत बनी रहेगी, जिससे घरेलू बाजार में कीमतों में स्थिरता बनी रहने की उम्मीद है।