भारत में पाम ऑयल की बढ़ती मांग: कीमतों में गिरावट ने बदला समीकरण
06-May-2025 11:22 AM
भारत में पाम ऑयल की बढ़ती मांग: कीमतों में गिरावट ने बदला समीकरण
★ कीमतों में आई तेज गिरावट, जिससे पाम ऑयल अब सोया ऑयल की तुलना में हुआ सस्ता।
★ मलेशियाई पाम ऑयल वायदा बाजार 2025 की शुरुआत से अब तक लगभग 10%-15% घटा।
★ भारतीय मिलर्स ने पाम ऑयल की ऊंची कीमतों के कारण आयात रोक दिया था।अब नए ऑर्डर दिए जा रहे हैं।
★ मई में भारत में कच्चे पाम ऑयल CIF भाव लगभग $1,050 प्रति टन आये, जबकि कच्चे सोया ऑयल के करीब $1,100 प्रति टन।
★ दिसंबर 2024 से जब पाम और सोया ऑयल की कीमतों में $100 प्रति टन से ज्यादा का अंतर था, तब भारत में पाम ऑयल आयात काफी धीमा हो गया था।
★ दिसंबर से मार्च के बीच भारत ने कुल 15.7 लाख टन पाम ऑयल आयात किया, प्रति महीना औसत 3.85 लाख टन।
★ सीजन 2023-24 में भारत ने औसतन 7.5 लाख टन प्रति माह पाम ऑयल आयात किया था।
★ भाव कमज़ोर होता देख आयात बढ़ने की उम्मीद।
★ मई में 5 लाख टन से अधिक, जून में 6 लाख टन और जुलाई-सितंबर 7 लाख टन या उससे अधिक प्रति माह आयात होने की उम्मीद।
★ अगर आयात बढ़ा तो एक बार फिर तेल उद्योग पर आ सकता है संकट।
