भारत से काबुली चना निर्यात में तेज़ बढ़ोतरी

18-Dec-2025 01:40 PM

भारत से काबुली चना निर्यात में तेज़ बढ़ोतरी
★ चालू वित्त वर्ष 2025–26 में अप्रैल से अक्टूबर के दौरान भारत से काबुली चना निर्यात में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस अवधि में काबुली चना निर्यात बढ़कर लगभग 1.09 लाख टन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 67.6 हजार के मुकाबले कहीं अधिक है।
★ पिछले वित्त वर्ष 2024–25 में काबुली चना का कुल निर्यात करीब 1.31 लाख टन हुआ था यानि इस नवंबर में यह आंकड़ा आ सकता है।
★ 2025-26 तक कुल निर्यात रिकॉर्ड 1.5 लाख टन से अधिक रहने की उम्मीद। 
★ कनाडा में इस वर्ष उत्पादन रहा अच्छा परंतू क्वालिटी भारत की मुकाबले अच्छी नहीं। 
★ इस तरह सालाना आधार पर काबुली चना निर्यात में मजबूत वृद्धि देखने को मिल रही है, जो अंतरराष्ट्रीय मांग और घरेलू उपलब्धता बेहतर रहने का संकेत देती है।
★ आगामी महीनों में निर्यात अच्छा रहने की सम्भावनाओ को देख भविष्य में कीमतों में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद।