Home News
26-Oct-2026 12:26 PM
नई दिल्ली। अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के साथ भारत के व्यापारिक संबंध काफी अच्छे हैं जबकि वह इसे और भी प्रगाढ़ बनाने का इच्छुक है। वह कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में भारत की विशेषज्ञा का फायदा उठाना चाहता है और साथ ही साथ अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग में अवस्थित देशों व्यापार विस्तार के लिए अपने बंदरगाहों की रणनीतिक स्थिति का उपयोग सुनिश्चित करने का इच्छुक भी है।
उल्लेखनीय है कि भारत से सामान्य श्रेणी के गैर बासमती चावल का सर्वाधिक निर्यात अफ्रीका को ही होता है। उसके उत्तरी क्षेत्र के देशों में तो भारत को विशाल मात्रा में चावल भेजने में सफलता मिलती है जबकि मोजाम्बिक चाहता है कि दक्षिणी देशों में चावल का व्यापक शिपमेंट सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्यातक उसके बंदरगाहों का इस्तेमाल करे।
मोजाम्बिक में करीब 6 लाख टन चावल का वार्षिक आयात होता है जिसका अधिकांश भाग भारत से मंगाया जाता है। मोजाम्बिक की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भारत आगे भी महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा। भारत दुनिया में चावल का सबसे प्रमुख निर्यातक देश बना हुआ है।