भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा
09-Nov-2024 01:17 PM
8 नवंबर 2024 तक पंजाब की मंडियों में कुल 126.67 लाख मीट्रिक टन धान आ चुका है, जिसमें से 120.67 लाख मीट्रिक टन राज्य एजेंसियों और भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) द्वारा खरीदा गया है।
धान को ग्रेड ‘ए’ धान के लिए भारत सरकार द्वारा तय एमएसपी 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदा जा रहा है और चालू केएमएस 2024-25 में अब तक सरकार द्वारा खरीदा गया कुल धान 27995 करोड़ रुपये है, जिससे पंजाब में लगभग 6.58 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। इसके अलावा, 4839 मिलर्स ने धान की मिलिंग के लिए आवेदन किया है और 4743 मिलर्स को पंजाब राज्य सरकार द्वारा पहले ही काम आवंटित किया जा चुका है।
पंजाब में खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए धान की खरीद 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है और पंजाब के किसानों से सुचारू खरीद के लिए पूरे राज्य में 2927 नामित मंडियां और अस्थायी यार्ड चालू हैं। केंद्र सरकार ने चालू खरीफ विपणन सीजन 2024-25 के लिए धान खरीद का अनुमानित लक्ष्य 185 लाख मीट्रिक टन तय किया है जो 30.11.2024 तक जारी रहेगा।
