बढ़ाई गयी मक्का की MSP व इसका बाजारों पर कैसा रहेगा असर

20-Jun-2024 09:26 AM

बढ़ाई गयी मक्का की MSP व इसका बाजारों पर कैसा रहेगा असर
★ मक्का की MSP 135 रुपए प्रति क्विंटल (6.5%) बढ़ाकर 2225 रुपए की गयी।
★ मंडियों में भाव MSP के आसपास जो मक्का आज से 5 साल पहले 950 रुपए प्रति क्विंटल बिकती थी आज 2200-2300 रुपए बिक रही है मुख्य कारण मजबूत मांग का निकलना।
★ मक्का में MSP बढाए जाने का असर किसानों पर अधिक नहीं पड़ता क्योंकि मक्का सरकारी खरीद न के बराबर होती है।
★ बढ़ती औद्योगिक मांग को देख बिहार में मक्का की जो भी फसल आई हाथों-हाथ बिकी।
★ जो व्यापारी भाव घटने के इन्तजार में बाद में मक्का खरीदने वाले थे हाथ मलते रह गये।
★ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में हुई अच्छी बारिश, ऊंची कीमतों को देख बढ़ सकता है मक्का का एरिया परन्तु अगर ऐसे ही औद्योगिक मांग निकलती रही तो कीमतें मजबूत रह सकती है, देखना होगा कि सरकार एथनोल के लिए चीनी व बी-मोलासिस मात्रा बढ़ाती है या नहीं अगर मात्रा बढ़ाई गयी तो इसका निश्चित तौर पर मक्का बाजारों पर पड़ सकता है असर।
~~~~~~~~~~~~~~~~
The increased MSP of maize and its effect on the markets
★ The MSP of maize was increased by Rs. 135 per quintal (6.5%) to Rs. 2225.
★ The maize which was sold at Rs. 950 per quintal 5 years ago is being sold at Rs. 2200-2300 today, the main reason being the strong demand in the markets.
★ The increase in MSP in maize does not affect the farmers much because the government purchase of maize is negligible.
★ Seeing the increasing industrial demand, whatever maize crop came to Bihar was sold very quickly.
★ The traders who were going to buy maize later were left scratching their heads waiting for the price to decrease.
★ Due to good rains in Madhya Pradesh, Maharashtra, the area under maize cultivation may increase due to high prices. However, if the industrial demand continues like this, the prices may remain strong. It remains to be seen whether the government increases the quantity of sugar and B-molasses for ethanol or not. If the quantity is increased, it will definitely have an impact on the maize markets.