Home News
23-Oct-2026 03:50 PM
सांटियागो। दक्षिण-अमरीका महाद्वीप में अवस्थित देश- चिली से पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अखरोट का निर्यात करीब 14 प्रतिशत कम हुआ है। यद्यपि भारत इसका सबसे बड़ा खरीदार बना हुआ है जहां इसके शिपमेंट में 20 प्रतिशत की भारी बढ़ोत्तरी भी हुई लेकिन कुछ अन्य देशों में इसका निर्यात प्रदर्शन कमजोर रहा।
व्यापारिक संस्था- चिलीनट की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा मार्केटिंग सीजन की पहली छमाही के दौरान चिली से अखरोट के निर्यात में कमी आई जबकि बसंतकाल के दौरान उत्पादकों के लिए चुनौतियां बढ़ने की आशंका है। अखरोट दाने का निर्यात लगभग स्थिर रहा।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 की तुलना में 2026 के सितम्बर माह तक चिली से अखरोट का 77,087 टन से 14.3 प्रतिशत घटकर 66,032 टन पर अटक गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान यद्यपि इसका शिपमेंट भारत में 23,411 टन से सुधरकर 28,073 टन, मोरक्को में 1553 टन से बढ़कर 3847 टन, रूस में 413 टन से उछलकर 1270 टन, पेरू में 1050 टन से बढ़कर 1225 टन तथा ब्राजील में 292 टन से उछलकर 618 टन पर पहुंच गया
लेकिन दूसरी ओर इसका शिपमेंट तुर्की में 14,765 टन से घटकर 10,201 टन, इटली में 9845 टन से गिरकर 9486 टन, स्पेन में 3852 टन से लुढ़ककर 2238 टन, जर्मनी में 3473 टन से घटकर 1894 टन, वियतनाम में 826 टन से फिसलकर 692 टन तथा अन्य देशों में 17,607 टन से लुढ़ककर 6488 टन पर अटक गया। भारत में अखरोट का भारी आयात अभी जारी है।