चालू सप्ताह के आरंभ में केन्द्रीय पूल में 609.28 लाख टन खाद्यान्न का स्टॉक मौजूद

16-Dec-2025 03:27 PM

नई दिल्ली। केन्द्रीय पूल में फिलहाल चावल एवं  गेहूं की आमद नहीं हो रही है जबकि विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं के तहत इसकी निकासी जारी है। इसके फलस्वरूप वहां 1 नवम्बर की तुलना में 1 दिसम्बर 2025 को खाद्यान्न का स्टॉक 643.18 लाख टन से 33.90 लाख टन घटकर 609.28 लाख टन पर अटक गया।

इसके तहत चावल का स्टॉक 335.91 लाख टन से 24.04 लाख टन घटकर 311.87 लाख टन तथा गेहूं का स्टॉक 307.27 लाख टन से 9.86 लाख टन गिरकर 297.41 लाख टन रह गया। लेकिन 1 दिसम्बर 2025 को उपलब्ध 609.28 लाख टन खाद्यान्न का स्टॉक 1 दिसम्बर रह गया।

लेकिन 1 दिसम्बर 2025 को उपलब्ध 609.28 लाख टन खाद्यान्न का स्टॉक 1 दिसम्बर 2024 को मौजूद स्टॉक 486.28 लाख टन से 123 लाख टन तथा दिसम्बर 2023 को उपलब्ध स्टॉक 375.53 लाख टन से 233.75 लाख टन ज्यादा था। 

इसके अलावा केन्द्रीय पूल में 1 दिसम्बर 2025 को धान का स्टॉक बढ़कर 393.79 लाख टन पर पहुंच गया जो 1 नवम्बर 2025 को मौजूदा स्टॉक 809.07 लाख टन से 84.72 लाख टन तथा 1 दिसम्बर 2024 को मौजूदा स्टॉक 351.29 लाख टन से 42.50  लाख टन ज्यादा है।

खरीफ कालीन धान की जोरदार सरकारी खरीद जारी रहने से केन्द्रीय पूल में इसका स्टॉक आगामी समय में निरन्तर बढ़ते जाने की संभावना है।

इस खरीदे जा रहे धान के स्टॉक को कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलर्स / शैलेर्स को आवंटित किया जा रहा है और केन्द्रीय पूल में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति शीघ्र ही शुरू हो जाने की संभावना है।

गेहूं की आवक अप्रैल 2026 में आरंभ होगी। केन्द्रीय पूल में मोटे अनाजों का स्टॉक 2.04 लाख टन से घटकर 1.09 लाख टन रह गया।